जाह्नवी-ईशान की 'धड़क' को आज हुआ एक साल पूरा, कुछ ऐसी थी फिल्म की खूबसूरत कहानी
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 20, 2019 04:33 PM2019-07-20T16:33:19+5:302019-07-20T16:33:49+5:30
डायरेक्टर शशांक खैतान की बनाई और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म के चर्चे बहुत हुए थे।
ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की फिल्म धड़क को एक साल हो गया है। फिल्म आज ही के दिन 20 जुलाई को पर्दे पर रिलीज हुई थी।डायरेक्टर शशांक खैतान की बनाई और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म के चर्चे बहुत हुए थे।
ये फिल्म सैराट फिल्म का हिन्दी रीमेक थे। जाह्नवी और ईशान ने इस फिल्म से अपने करियर की बॉलीवुड में शुरुआत की थी। फिल्म को क्रिटिक्स लेवल काफी सराहना भी मिली थी। फिल्म ऑनर किलिंग पर बनी थी।
सैराट का रीमेक होने के कारण फैंस ने इसको काफी कमंपेयर भी किया था। हालांकि फिल्म हर लेवल पर पास हो गई थी।फिल्म धड़क में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के काम की काफी तारीफ हुई थी।
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी उदयपुर से शुरू होती है जहां एक रेस्टोरेंट चलाने वाला लड़का मधुकर बागला (ईशान खट्टर) पार्थवी सिंह ( जाह्नवी कपूर) से बेइंतहा प्यार करता है। पार्थवी के पिता रतन सिंह एक ऊँची जाति के दबंग नेता हैं। जिनसे लोग खौफ खाते हैं। वहीं मधुकर और पार्थवी एक साथ पढ़ते हैं। दोनों की आंखें मिलती है और दोनों एकदूसरे को प्यार करने लगते हैं। लेकिन जब ये बात रतन सिंह को मालूम चलती है तो वह मधुकर को जान से मारने की कोशिश करवाता है।
फिर शुरू होता है कहानी में ट्विस्ट, कहानी एक के बाद एक करके कई मोड़ लेती है। लेकिन क्या रतन सिंह, मधुकर को पार्थवी से अलग कर पाएगा? क्या पार्थवी, मधुकर को अपने दबंग पिता रतन सिंह के हाथों से बचा पाएगी? क्या एक बार फिर धर्म के नाम पर प्यार की बलि दी जाएगी? ऐसे कई सवाल हैं जिनके जवाब पाने के लिए आपको 'धड़क' देखनी होगी।