जब जया बच्चन ने करिश्मा कपूर को बहू कहकर कराया था परिचय, अमिताभ-अभिषेक भी थे साथ
By मेघना वर्मा | Published: March 5, 2019 12:36 PM2019-03-05T12:36:28+5:302019-03-05T12:37:04+5:30
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन का रिश्ता टूटने की वजह बबिता कपूर को बताया जाता है। पति रणधीर से अलग होने के बाद वो दोनों बेटियों करिश्मा और करीना का फ्यूचर सिक्योर चाहती थीं।
बच्चन फैमिली और कपूर फैमिल बॉलीवुड की कुछ सबसे सक्सेफुल फैमिली कही जा सकती है। फिल्म और स्टार्डम के अवाला अगर सब कुछ सही होता तो कपूर खानदान की करिश्मा आज बच्चन खानदान की बहू होती। जी हां सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जूनियर बच्चन की मां अभिषेक बच्चनकरिश्मा कपूर को अपनी बहू के रूप में परिचय करवा रही हैं।
बी टाउन में हमेशा डेटिंग की खबरें आती हैं। करिश्मा और अभिषेक बच्चन की अफेयर की चर्चाओं ने भी खूब सुर्खियां बटोंरी थीं। दोनों की तो सगाई तक हो गई थी। लेकिन अचानक ही दोनों की सगाई टूट गई। जिससे पूरे बॉलीवुड और फैन्स के बीच हैरानी छा गई थी। वीडियो में जया बच्चन, करिश्मा कपूर को बहू कहकर मीडिया के बीच रूबरू करवा रही हैं।
जया ने कहा, ''आज बच्चन और नंदा परिवार अपने परिवार के नए मेम्बर को आप सबसे मिलवाना चाहता है जो कपूर परिवार से हैं। बबिता और रणधीर कपूर और मेरी होने वाली बहू का हम स्वागत करते हैं।'' इसके बाद करिश्मा कपूर स्टेज पर आ जाती है। जया उनसे गले मिलती हैं और दोनों मीडिया को पोज देते हैं।
(वीडियो वाइल्ड फिल्म्स इंडिया के अकाउंट से शेयर किया गया है)
इस मौके पर स्टेर पर ना सिर्फ जया बच्चन और करिश्मा मौजूद थे बल्कि अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन भी मौजूद थे। जिसके बाद पूरी फैमिली ने मीडिया को साथ में पोज दिया था। हलांकि इस बात का ऑफिशियली कभी खुलासा नहीं हुआ कि दोनों का रिश्ता क्यों टूटा।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन का रिश्ता टूटने की वजह बबिता कपूर को बताया जाता है। पति रणधीर से अलग होने के बाद वो दोनों बेटियों करिश्मा और करीना का फ्यूचर सिक्योर चाहती थीं। उस समय करिश्मा एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस थीं वहीं अभिषेक सिर्फ अमिताभ के बेटे के तौर पर जाने जाते थे।
रिपोर्ट्स तो ये भी हैं कि बबिता ने अमिताभ से उनकी कुछ संपत्ति बेटे अभिषेक को देने के लिए शर्त रखी थी। बच्चन परिवार को बबिता की ये बात रास नहीं आई थी और इसीलिए दोनों की सगाई टूट गई थी।