जावेद अख्तर ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, लिखा-नकाबपोश गुंडों को गिरफ्तार करने...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 29, 2020 10:21 AM2020-02-29T10:21:39+5:302020-02-29T10:21:39+5:30

जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने अपने ट्वीट में दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा है, उनका यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा

javed akhtar tweet on delhi police goes viral | जावेद अख्तर ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, लिखा-नकाबपोश गुंडों को गिरफ्तार करने...

जावेद अख्तर ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, लिखा-नकाबपोश गुंडों को गिरफ्तार करने...

Highlightsबॉलीवुड लेखक जावेद अख्तर से भला कौन रूबरू नहीं है जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

बॉलीवुड लेखक जावेद अख्तर से भला कौन रूबरू नहीं है। जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जावेद हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखते हैं। जिस कारण से वह फैंस के बीच छाए रहते हैं। अब जावेद ने हाल ही में एक ट्वीट किया है, जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गए हैं।

जावेद अख्तर ने ट्वीट करके दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा है। जावेद ने ट्वीट करके लिखा है कि पुलिस ने हाईकोर्ट में स्वीकार किया कि नेताओं के भड़काऊ भाषणों के खिलाफ एफआरआर दर्ज होनी चाहिए, लेकिन क्या यह सही समय नहीं है कि जेएनयू में घुसने वाले नकाबपोश गुंडों को गिरफ्तार किया जाए। मुझे आश्चर्य होता है कि इन मामलों में उनकी क्षमता कुंद क्यों हो जाती है। 


इस तरह से जावेद ने दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा है। जावेद ने जेएनयू को लेकर पहले भी काफी ट्वीट किए हैं और छात्रों का समर्थन किया है। जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लोग इस पर जमकर राय व्यक्त कर रहे हैं।

दरअसल दिल्ली उच्च न्यायालय ने कथित रूप से नफरत फैलाने वाला भाषा देने के मामले में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत नेताओं के खिलाफ प्राथमिकता दर्ज करने का अनुरोध करने वाली याचिका पर शुक्रवार को केंद्र  और दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है।

हाल ही में जावेद ने किया ट्वीट

जावेद अख्तर ने ट्वीट करके  कपिल मिश्रा पर निशाना साधा है और दिल्ली पुलिस को आड़े हाथों लिया है। जावेद अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि दिल्ली में हिंसा का स्तर बढ़ता ही जा रहा है। सभी कपिल मिश्रा धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। एक माहौल बनाया जा रहा है, जिसमें औसत दिल्लीवासियों को यह समझाया जा रहा है कि यह सब सीएए के विरोध प्रदर्शन के कारण हो रहा है और कुछ ही दिनों बाद दिल्ली पुलिस अपने 'आखिरी समाधान' पर पहुंचेगी।

Web Title: javed akhtar tweet on delhi police goes viral

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे