पाकिस्तान पीएम पर बरसे जावेद अख्तर, कहा-आपके कायदे-आजम ने 1947 में तोड़ दिया था...
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 20, 2019 01:10 PM2019-08-20T13:10:55+5:302019-08-20T13:10:55+5:30
जावेद अख्तर पाकिस्तान पीएम इमरान खान को जमकर सुनाई है। जावेद ने ट्वीट करके खरी खोटी सुनाई हैं।
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को जावेद अख्तर ने मुंह तोड़ जवाब दिया है। हाल ही में जावेद ने ट्वीट करके इमरान की लताड़ लगाई है। नेहरू गांधी के भारत का जिक्र करने पर जावेद अख्तर ने इमरान खान से सवाल करते हुए 1947 के बंटवारा याद दिलवाया है।
18 अगस्त को इमरान ने ट्वीट किया था कि हिन्दू वर्चस्ववाद से न केवल भारत में बल्कि पाकिस्तान में भी अल्पसंख्यकों को खतरा है। यह खतरा पाकिस्तान में बढ़ गया है। उन्होंने कहा था कि हिन्दू वर्चस्ववादी सरकार से नेहरू और गांधी को भारत को खतरा है।
इमरान ने अपने ट्वीट में लिखा कि हिंदू वर्चस्ववादी सरकार से नेहरू और गांधी के भारत को खतरा है। इस पर जावेद ने कहा है कि प्रिय इमरान खान, यह जानकर अच्छा लगा कि आप ‘नेहरू और गांधी के भारत’ को लेकर इतने फिक्रमंद हैं, वैसे ये वही नेहरू-गांधी का भारत है ना जिसे आपके कायदे-आजम (मोहम्मद अली जिन्ना) ने 1947 में तोड़ दिया था याद है।
Dear Mr Imraan Khan , I am deeply touched that you are so worried about the “ very fabric of Nehru n Gandhi ‘ s India “ . By the way it was the same fabric of Nehru n Gandhi ‘ s India that was torn by your Qaid-e- Azam in 1947 . Remember ???
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) August 19, 2019
इमरान ने ट्वीट करके लिखा है कि भारत का परमाणु हथियार हिंदू वर्चस्ववादी व फासीवादी नेतृत्व के नियंत्रण में हैं। इसकी सुरक्षा पर दुनिया गंभीरता से विचार करे, क्योंकि इसका प्रभाव केवल क्षेत्र में ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरी दुनिया पर पड़ेगा।
जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाए जाने से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। भारत के साथ हर तरह के रिश्ते को पाकिस्तान खत्म कर रहा है। लेकिन इस बार भारत भी पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रूख अपनाए हुए है। अब जम्मू कश्मीर केंद्र शासिच राज्य बन गया है।