जाह्नवी कपूर ने ईशान खट्टर के लिए रखा करवाचौथ का व्रत!, पूजा करते का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 16, 2019 11:17 AM2019-10-16T11:17:35+5:302019-10-16T11:17:35+5:30

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने धड़क फिल्म से पर्दे पर डेब्यू किया था। फिल्म में दोनों के अभिनय को फैंस ने खासा पसंद किया था।

janhvi kapoor karwa chauth fast for ishaan khatter | जाह्नवी कपूर ने ईशान खट्टर के लिए रखा करवाचौथ का व्रत!, पूजा करते का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

जाह्नवी कपूर ने ईशान खट्टर के लिए रखा करवाचौथ का व्रत!, पूजा करते का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Highlightsकरवाचौथ का व्रत हर एक सुहागिन रखती है। आज के समय में करवाचौथ एक फैशन ट्रेंड सा बन गया है।

करवाचौथ का व्रत हर एक सुहागिन रखती है। आज के समय में करवाचौथ एक फैशन ट्रेंड सा बन गया है। फिल्म इंडस्ट्री में भी करवाचौथ की चलन अब देखने को मिलता है। इस बार कई ऐसी एक्ट्रेस होगीं जो पहली बार करवाचौथ का व्रत रखेंगी। लेकिन त्योहार से पहले ही ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर ने इस त्योहार को मना लिया है। इसका एक खास वीडिया भी वायरल हो रहा है।

जाह्नवी और ईशान ने साथ में धड़क फिल्म से डेब्यू किया था। फिल्म में दोनों के काम को खूब पसंद किया गया था। दोनों की जोड़ी भी फैंस को पसंद आई थी। इसी बीच जाह्नवी और ईशान ने करवाचौथ मनाया है। जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडिया पर जाह्नवी ईशान को छलनी से देखती नजर आ रही हैं।


खास बात ये है कि इस वीडियो के बैकग्राउंड में दिल वाले दु्ल्हनियां ले जाएंगे का गाना बजता सुनाई दे रहा है। दोनों का ये वीडियो जीटीवी के शो मूवी मस्ती विद मनीष पॉल के सेट का है। इस शो में हाल ही में ईशान और जाह्नवी पहुंचे थे।

इस दौरान दोनों ने राज कपूर और नरगिस के फेमस गाने प्यार हुआ पर डांस भी किया। दोनों के अफेयर की खबरें भी खूब मीडिया में आती रही हैं। लेकिन दोनों ने इस बात से हमेशा इनकार किया है। लेकिन दोनों को अक्सर साथ देखा जाता रहा है।
 

Web Title: janhvi kapoor karwa chauth fast for ishaan khatter

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे