क्या एक दूसरे के इश्क में डूबे हैं ईशान-जाह्नवी, ये फोटो दे रही है अहम सबूत!
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 9, 2019 02:44 PM2019-02-09T14:44:02+5:302019-02-09T14:54:24+5:30
धड़क फिल्म से जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने बॉलीवुड में एक शानदार अभिनय को पेश किया था।
धड़क फिल्म से जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने बॉलीवुड में एक शानदार अभिनय को पेश किया था। इस फिल्म में दोनों की कमेस्ट्री के बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।
दोनों को अक्सर साथ भी देखा जाता है। हांलाकि कॉफी विद करण में दोनों ने अपने रिश्ते को नकार दिया था। अब दोनों की एक खास फोटो इन दिनों वायरल हो रही है जो इस बात पर मुहर लगा रही है कि ये दोनों इश्क में डूबे हैं।
दरअसल अब दोनों के एक जैसी हुडी पहने हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके बाद एक बार फिर इनके रिश्ते को लेकर गॉसिप शुरू हो गई है। वायरल हो रहे फोटो में जाह्नवी और ईशान रेड कलर की हुडी में नजर आ रहे हैं। कुछ समय पहले जाह्नवी पब्लिक में इस रेड हुडी में नजर आई थीं। उनके इस हुडी ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
ईशान खट्टर का एक फोटो ढूंढ निकाला है जिसमें वह भी सेम यही हुडी पहने दिख रहे हैं। इस फोटो में वह मिरर के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो के सामने आने के बाद इनके रिलेशनशिप में होने की अटकलें लगाते दिखे।
जाह्नवी ने क्या था कहा
करण ने जाह्नवी से पूछा कि क्या वह ईशान खट्टर को डेट कर रही हैं तो इस पर उन्होंने इंकार कर दिया था। लेकिन अर्जुन से वह इस पर पूछते हैं वह उनकी तरफ देखकर कहते हैं और कहते हैं कि तो उन्होंने कहा ईशान और जाह्नवी हमेशा साथ नजर आते हैं।