लाइव न्यूज़ :

बदल गई सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘जबरियां जोड़ी’ की रिलीज डेट, अब इस तारिख को होगी रिलीज

By भाषा | Updated: July 29, 2019 18:22 IST

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म जबरिया जोड़ी पहले दो अगस्त को रिलीज होने वाली थी। सिद्धार्थ और परिणीति की ये दूसरी फिल्म होगी। इसके पहले दोनों हंसी तो फंसी फिल्म में नजर आ चुके हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ अब नौ अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रशांत सिंह निर्देशित यह फिल्म पहले दो अगस्त को रिलीज होने वाली थी। फिल्म के निर्माता की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार दो अगस्त को कई फिल्में रिलीज होने और पहले रिलीज हुई कई फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करने को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया। शोभा कपूर, एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म और शैलेश आर सिंह के कर्मा मीडिया एंड इंटरटेनमेंट ने यह फिल्म बनायी है। 

मोस्ट अवेटेड इस फिल्म का इंतजार लोगों को इसलिए भी था क्योंकि इसमें दूसरी बार परिणीति और सिद्धार्थ एक साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। इसके पहले सिद्धार्थ और परिणीति फिल्म हंसी तो फंसी में दिख चुके हैं। फिल्म का ट्रेलर कुछ खास असर नहीं डालता। 

दो मिनट 58 सेकेंड के इस ट्रेलर की शरुआत होती है सिद्धार्थ मल्होत्रा की एंट्री से जो ये  बताते हैं कि बिहार में तीन तरह की जोड़िया होती हैं। एक लव मैरिज वाली दूसरी अरेंज मैरिज वाली और तीसरी वो जो दहेज लेना चाहते हैं उनकी जबरियां जोड़ी। इसके बाद कहानी का प्लॉट सेट हो जाता है। 

ट्रेलर में परिणीति की एंट्री से ही आपको समझ आ जाएगा कि वो काफी बोल्ड और बेबाक अंदाज की हैं। अब ट्रेलर से ये समझ आता है कि जबरियां शादी करवाने वाले सिद्धार्थ से परिणीति को प्यार हो जाता है। मगर सिद्धार्थ को नहीं होता। ट्रेलर काफी रंग-बिरंगा है। कहीं-कहीं जोक्स और लाइनर्स भी ठीक-ठाक है। 

 

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस