लाइव न्यूज़ :

इजराइल ने सुशांत सिंह राजपूत को बताया "सच्चा दोस्त", कहा- आप हमेशा याद आओगे

By भाषा | Updated: June 17, 2020 17:55 IST

सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी पिछली फिल्म ‘‘ड्राइव’’ के एक गाने ‘‘मखना’’ की शूटिंग इजराइल में की थी।

Open in App
ठळक मुद्देइजराइल के विदेश मंत्रालय के उप महानिदेशक गिलाद कोहेन ने ट्विटर पर अभिनेता के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। पुलिस ने इस मामले में अब तक सुशांत के पिता के के सिंह और दो बहनों समेत नौ लोगों के बयान दर्ज किये हैं। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि क्या सुशांत किसी पेशेवर खेमेबाजी की वजह से तो अवसाद में नहीं थे।

इजराइल ने युवा बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत को "सच्चा दोस्त" बताते हुए उनके निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। 34 वर्षीय राजपूत रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। इजराइल के विदेश मंत्रालय के उप महानिदेशक गिलाद कोहेन ने मंगलवार को ट्विटर पर अभिनेता के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। 

कोहेन ने अभिनेता की पिछली फिल्म ‘‘ड्राइव’’ के एक गाने ‘‘मखना’’ का लिंक साझा करते हुए लिखा, ‘‘इजराइल के एक सच्चे दोस्त सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। आप याद आओगे!’’ इजराइल में बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग के लिए जारी प्रयासों के तहत सुशांत और उनकी सह-कलाकार जैकलीन फर्नांडीज ने इजरायल में गाने की शूटिंग की थी।

बेटे के डिप्रेशन को लेकर पिता को नहीं थी जानकारी

वहीं सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पुलिस से कहा कि उन्हें और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को सुशांत के अवसाद के कारणों के बारे में नहीं पता। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में अब तक सुशांत के पिता के के सिंह और दो बहनों समेत नौ लोगों के बयान दर्ज किये हैं। अधिकारी ने बताया कि मुंबई में अभिनेता के अंतिम संस्कार के बाद मंगलवार को परिजनों के दिल्ली रवाना होने से पहले बयान दर्ज किये गये। 

पुलिस कर रही है मामले की पड़ताल

अधिकारी के अनुसार के के सिंह ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि परिवार के सदस्यों को सुशांत के अवसाद के कारणों की जानकारी नहीं है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने अभी तक सुशांत के रसोइये, एक कर्मचारी और प्रबंधकों समेत नौ लोगों के बयान दर्ज किये हैं।’’ पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि क्या सुशांत किसी पेशेवर खेमेबाजी की वजह से तो अवसाद में नहीं थे। इस बीच पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांचकर्ताओं को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है कि सुशांत सिंह राजपूत ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच