इस फ्रीडम फाइटर की बायोपिक में दिखाई देंगे 'धड़क' बॉय ईशान खट्टर
By मेघना वर्मा | Published: March 11, 2019 06:03 PM2019-03-11T18:03:48+5:302019-03-11T18:03:48+5:30
फिल्म को बनाने के लिए मेकर्स किसी यंग से चेहरे की तलाश में थे इसीलिए उन्होंने ईशान को इसके लिए अप्रोच किया।
धड़क फिल्म में अपनी एक्टिंग और अपनी क्यूटनेस से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाले ईशान खट्टर जल्द ही एक बायोपिक में नजर आने वाले हैं। फ्रीडम फाइटर बिसरा मुंडा की जिंदगी पर आधारित कहानी में ईशान लीड करिदार में दिखाई देंगे।
डीएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक ईशान को फिल्म की स्क्रिप्ट सुना दी गई है। नरेशन सुनकर ईशान ने फिल्म को हरी झंडी दे दी है। रिपोर्ट की मानें तो ईशान ने वर्बली फिल्म के लिए हामी भी भर दी है। वहीं टीम इस फिल्म के और पहलुओं पर अभी काम कर रही है। हलांकि मेकर्स या ईशान की ओर से इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।
बिसरा, मुंडरा ट्राइब्स के हीरो बताए जाते हैं। बिसरा ने मुंडरा जाति के लिए बहुतेरी संख्या में मूवमेंट की शुरुआत की। बिहार और झारखंड के आस-पास के रहने वाले मुंडरा जनजाति के लिए बहुत काम किया है। बताया जाता है 25 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। इसी कारण से उनकी फिल्म को बनाने के लिए मेकर्स किसी यंग से चेहरे की तलाश में थे इसीलिए उन्होंने ईशान को इसके लिए अप्रोच किया। बताया जा रहा है कि कुछ ही हफ्तों में फिल्म ऑनग्राउंड हो जाएगी।
बता दें धड़क के स्टार ईशान शर्मा इससे पहले बियॉन्ड द क्लाउड फिल्म में दिखाई दिए थे। सिर्फ यही नहीं शाहिद कपूर और अमृता राव की फिल्म वाह लाइफ हो तो ऐसी में भी ईशान शर्मा चाइल्ड आर्टिस्ट के रोल में है। इस फिल्म में ईशान शाहिद कपूर के छोटे भाई बने हैं।