लाइव न्यूज़ :

शाहिद कपूर के 'बेख्याली' गाने पर भाई ईशान खट्टर का जबरदस्त डांस, देखकर बोली फैन- 'शादी तो तुझसे करूंगी देख लेना'

By अमित कुमार | Updated: February 25, 2020 13:21 IST

हाल ही में लिवा मिस डिवा 2020 के ग्रांड फिनाले में ईशान खट्टर ने भाई शाहिद कपूर के फिल्म के इस गाने पर जबरदस्त डांस कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया। ईशान का यह डांस सोशल मीडिया पर फैंस जमकर देख रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचेत टंडन का गाया गीत 'बेख्याली' लॉन्च होने के कुछ समय बाद फैंस के जुबां पर सिर चढ़कर बोलने लगा। बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर शाहिद कपूर के सौतेले भाई हैं।

पिछले साल रिलीज हुई शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'कबीर सिंह' को लोगों ने खासा पसंद किया। खासकर 'बेख्याली' सॉन्ग ने पॉपुलरैटी के मामले में पिछले साल रिलीज हुई कई गाने को पछाड़ दिया। सचेत टंडन का गाया गीत 'बेख्याली' लॉन्च होने के कुछ समय बाद फैंस के जुबां पर सिर चढ़कर बोलने लगा। इस गाने पर कई सेलिब्रेटीज ने डांस भी किया। 

हाल ही में लिवा मिस डिवा 2020 के ग्रांड फिनाले में ईशान खट्टर ने भाई शाहिद कपूर के फिल्म के इस गाने पर जबरदस्त डांस कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया। ईशान का यह डांस सोशल मीडिया पर फैंस जमकर देख रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। ईशान से डांस से प्रभावित होकर एक महिला फैन ने लिखा, 'शादी तो तुझसे करूंगी देख लेना'। बता दें कि यह मिस डीवा का 8वां सीजन था, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शिकरत की थी। 

बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर शाहिद कपूर के सौतेले भाई हैं। उनकी मां नीलिमा आजमी ने राजेश खट्टर संग शादी कर ली थी। अपनी एटिंग के जरिए ईशान ने बेहद कम समय में  अपनी एक अलग पहचान बना ली है। कई लोगों को लगता है कि ईशान ने फिल्म 'धड़क' से ही एक्टिंग में डेब्यू किया है। लेकिन ये जानकारी सही नहीं है।

 

दरअसल, ईशान खट्टर ने अपने भाई शाहिद कपूर की फिल्म 'वाह लाइफ हो तो ऐसी' से फिल्म में डेब्यू किया था। यह फिल्म साल 2005 में आई थी। इस समय ईशान की उम्र 10 साल थी इस फिल्म में शाहिद कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। साथ ही इस फिल्म में शाहिद के साथ अमृता राव भी थीं।

टॅग्स :शाहिद कपूरबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच