अपनी विदाई में सिर्फ इस एक वजह से रोईं थीं ईशा अंबानी, खुद किया इस बात का खुलासा
By मेघना वर्मा | Published: January 31, 2019 04:26 PM2019-01-31T16:26:55+5:302019-01-31T16:26:55+5:30
इंटरव्यू में ईशा अंबानी ने इस बात का खुलासा किया कि डैड मुकेश अंबानी और मां नीता अंबानी ने शादी के लिए बहुत सारी तैयारी की। जिसके लिए वो उनकी शुक्रगुजार हैं।
![isha ambani says on her wedding functions and bidaai, mukesh ambani, neeta ambani | अपनी विदाई में सिर्फ इस एक वजह से रोईं थीं ईशा अंबानी, खुद किया इस बात का खुलासा isha ambani says on her wedding functions and bidaai, mukesh ambani, neeta ambani | अपनी विदाई में सिर्फ इस एक वजह से रोईं थीं ईशा अंबानी, खुद किया इस बात का खुलासा](https://d3pc1xvrcw35tl.cloudfront.net/sm/images/420x315/isha-ambani-6_20181162523.jpg)
अपनी विदाई में सिर्फ इस एक वजह से रोईं थीं ईशा अंबानी, खुद किया इस बात का खुलासा
मुकेश अंबानी और नीत अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की पिछले साल आनंद पारिमल के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। उदयपुर में हुए प्री-वेडिंग फंक्शन और उसके बाद उनकी ग्रैंड शादी की चर्चाएं देश और दुनिया की हेडलाइन बनता रहा। हालही में ईशा अंबानी ने एक फेमस मैग्जीन को इंटरव्यू दिया है। जिसमें ईशा ने अपनी शादी और विदाई से जुड़े कई राज खोले।
ईशा अंबानी हैं शुक्रगुजार
ईशा अंबानी ने वोग्यू इंडिया को दिए अपने इंटरव्यू में ईशा अंबानी ने इस बात का खुलासा किया कि डैड मुकेश अंबानी और मां नीता अंबानी ने शादी के लिए बहुत सारी तैयारी की। जिसके लिए वो उनकी शुक्रगुजार हैं। ईशा अंबानी ने आगे कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनकी शादी इस तरह से होगी।
आस-पास के लोगों को देखकर रोईं थीं ईशा
ईशा ने आगे बताया ' शादी के समय मेरे आस-पास के लोग काफी इमोशनल थे। सभी रो रहे थे तो मुझे भी रोना आ गया, स्पेशली जब मैंने मॉम-डैड को रोते देखा। मुझे मेरे ऊपर पीर प्रेशर लग रहा था जब सभी मेरे आस-पास के लोग रो रहे थे।'
12 दिसंबर को ईशा अंबानी मुंबई में आनंद परिमाल के साथ शादी के बंधन में बंध गई। इससे पहले उदयपुर में उनका प्री-वेडिंग फंक्शन रखा गया। शादी में बॉलीवुड, हॉलीवुड और पॉलिटिकल जगत के बड़े सेलीब्रिटज शामिल हुए।