चीन से झड़प में शहीद हुए जवानों को बॉलीवुड स्टार्स ने दी श्रद्धांजलि, अक्षय से लेकर सोनू सूद तक की आंखें हुईं नम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 17, 2020 06:26 AM2020-06-17T06:26:15+5:302020-06-17T06:26:15+5:30

गौरतलब है कि लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ ''हिंसक झड़प'' में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए। सेना ने यह जानकारी दी

india china border 20 soldiers martyred amitabh bachchan to akshay kumar salute | चीन से झड़प में शहीद हुए जवानों को बॉलीवुड स्टार्स ने दी श्रद्धांजलि, अक्षय से लेकर सोनू सूद तक की आंखें हुईं नम

भारतीय जवानों को बॉलीवुड सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि (ट्विटर फोटो)

Highlightsसीमा पर चीन के साथ भारत की झड़प हुई है।इस झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हुए हैं

सीमा पर चीन के साथ  भारत की झड़प हुई है। इस झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हुए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि ये संख्या बढ़ सकती है। भारतीय सूत्रों के मुताबिक एलएसी पर झड़प में चीन के 43 सैनिकों की या तो मौत हुई या गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस बीच ट्विटर पर बॉलीवुड सितारों ने शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी है।

अक्षय कुमार ने ट्वीट में लिखा, 'गलवां घाटी में हमारे बहादुर जवानों के शहीद होने पर बेहद दुख है। देश उनकी सेवाओं को कभी नहीं भूलेगा। उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं।' 


अमिताभ बच्चन ने लिखा है- 'जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद  हुए हैं उनकी, जरा याद करो कुर्बानी। उन्होंने हमारे देश को बचाने के लिए अपनी जान भी दे दी। भारतीय सेना के अधिकारियों और जवानों को सलाम, जय हिंद।

अनुपम खेर ने लिखा, 'भारतीय सेना की जय। जय हिन्द।'


सोनू सूद ने कर्नल संतोष बाबू की तस्वीर के साथ लिखा, 'आप हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे। आपके बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे। हम आपको और आपके परिवार को सलाम करते हैं।'

अभिनेत्री स्वरा भास्कर लिखती हैं कि 'हमारे जवानों को श्रद्धांजलि और सम्मान।'

भारत-चीन के सेनाओं के बीच हुई हिंसक झड़प

बता दें कि भारत और चीन के बीच पिछले काफी वक्त से लद्दाख में जारी विवाद अब और भी गहरा गया है। सोमवार रात को दोनों देशों की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हुई है। शुरुआत में बताया गया कि इस झड़प में भारतीय सेना के अफसर और दो जवान शहीद हो गए हैं। ये घटना तब हुई जब सोमवार रात को गलवान घाटी के पास जब दोनों देशों के बीच बातचीत के बाद सबकुछ सामान्य होने की स्थिति आगे बढ़ रह थी।

मई से जारी है भारत-चीन सीमा पर तनाव 

बीते कई दिनों से दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव है। इसकी शुरुआत 5 मई से हुई थी। इसके बाद दोनों देशों की सेनाओं के बीच जून में ही चार बार बातचीत हो चुकी है। बातचीत में दोनों देशों की सेनाओं के बीच रजामंदी बनी थी कि बॉर्डर पर तनाव कम किया जाए या डी-एक्सकेलेशन किया जाए। डी-एक्सकेलेशन के तहत दोनों देशों की सेनाएं विवाद वाले इलाकों से पीछे हट रही थीं।

Web Title: india china border 20 soldiers martyred amitabh bachchan to akshay kumar salute

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे