रणवीर सिंह के न्यूड फोटो की बढ़ी डिमांड, पशुओं के लिए कार्य करने वाली संस्था 'पेटा' ने दिया न्यूड फोटोशूट के लिए आमंत्रण
By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: August 5, 2022 02:59 PM2022-08-05T14:59:34+5:302022-08-05T15:09:57+5:30
एक्टर रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट की सराहना करते हुए पेटा इंडिया ने इच्छा जाहिर की है कि रणवीर सिंह न्यूड फोटो के माध्यम से उनके 'ऑल एनिमल्स हैव द सेम पार्ट्स - ट्राई वेगन' टैगलाइन के साथ शाकाहारी को बढ़ावा दिये जाने वाले अभियान का प्रचार करें।
मुंबई: न्यूड फोटो के कारण विवादों में चल रहे बॉलीवुड हीरो रणवीर सिंह के इस आपत्तिजनक कार्य की सराहना करते हुए पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) इंडिया ने उन्हें अपने पशु बचाओं अभियान के लिए न्यूड फोटोशूट का आमंत्रण भेजा है।
पेटा ने इस मामले में बयान जारी करते हुए कहा कि संगठन की इच्छा है कि एक्टर रणवीर सिंह न्यूड फोटो के माध्यम से उनके 'ऑल एनिमल्स हैव द सेम पार्ट्स - ट्राई वेगन' टैगलाइन के साथ शाकाहारी को बढ़ावा दिये जाने वाले अभियान का प्रचार करें। इसके साथ ही एक खबर यह भी आ रही है कि रणवीर सिंह कथित तौर पर अपनी आगामी फिल्मों 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में खुद को वेजिटेरियन पेश कर सकते हैं।
इस संबंध में पेटा इंडिया के सेलिब्रिटी और वाइस प्रेसिडेंट ऑफ सेलेब्रिटी सचिन बंगेरा ने कहा, "इंसानों की तरह जानवर भी मांस, खून और हड्डियों से बने होते हैं। उनके पास भावनाएं होती हैं, वो भी दर्द महसूस करते हैं और अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं। वे मरना नहीं चाहते हैं।"
सचिन बंगेरा ने एक्टर रणवीर सिंह के अपने अभियान के साथ जुड़ने की संभावना के बारे में बात करते हुए कहा, "स्वस्थ शाकाहारी खाना अपनाने के बाद रणवीर सिंह दूसरों को भी शाकाहारी खाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सही उम्मीदवार हो सकते हैं।"
उन्होंने कहा कि शाकाहारी अभियान के बढ़ाने के लिए एक्टर रणवीर सिंह के साथ अन्य मशहूर शाकाहारी हस्तियों मसलन अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, जोकिन फीनिक्स, कार्तिक आर्यन, नताली पोर्टमैन सहित अन्य तमाम लोग भी हिस्सा लेंगे, जो पहले भी पेटा इंडिया के साथ मिलकर मानवीय स्वास्थ्य और मांस-मुक्त भोजन को बढ़ावा देने के लिए काम कर चुके हैं।
मालूम हो कि बीत 21 जुलाई को एक मैगजीन के एक्टर रणवीर सिंह द्वारा की गई न्यूड फोटो शूट ने काफी बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था। इस न्यूड फोटोशूट के कारण वो भारी मुसीबत में फंस गए थे।
इस तस्वीर के ऑनलाइन जारी होने के बाद अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ कई गैर सरकारी संगठनों ने मुंबई पुलिस में भावनाएं को आहत करने की शिकायत दर्ज कराई थी।
वहीं इस मामले में फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा और एक्ट्रस विद्या बालन समेत बॉलीवुड के कई प्रसिद्ध लोगों ने रणवीर सिंह का साथ देते हुए न्यूड फोटोशूट को सामान्य बताते हुए इस पर विवाद खड़े किये जाने पर आश्चर्य प्रगट किया था। (समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)