बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस की जांच जारी है। पुलिस अब तक 30 लोगों से ज्यादा के बयान दर्ज कर चुकी है। इस बीच बताया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के खर्चों के बारे में मुंबई पुलिस जानकारी ले रही है।
पता लगा रही पुलिस
ऐसे में पुलिस ये जानने में जुटी हुई है कि रिया ने सुशांत के पैसे खर्च किए हैं कि नहीं। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया है कि रिया ने उनके पैसे खर्च किए, जिसके सबूत मौजूद हैं। हालांकि, रिया ने कितने पैसे खर्च किए हैं, इसके बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस इसी बात का पता लगा रही है।
करण जौहर और आदित्य चोपड़ा से नहीं होगी पूछताछ
जानकारी के अनुसार, सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में करण जौहर और आदित्य चोपड़ा से पूछताछ नहीं की जाएगी। कहा जा रहा है कि सबूतों के अभाव के कारण पुलिस दोनों से पूछताछ नहीं करेगी। मालूम हो, सुशांत ने 14 जून को बांद्रा स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली थी, जिसके चलते उनके फैंस सहित बॉलीवुड को गहरा सदमा पहुंचा है।
रिया ने सुशांत की गर्लफ्रेंड होने की बात कबूली
बता दें, रिया चक्रवर्ती आखिरकार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात का खुलासा किया है कि वो सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में थीं। यही नहीं, इस पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सीबीआई जांच की मांग भी की है। इससे पहले रिया ने आज ही एक पोस्ट और शेयर किया था, जिसमें उसने बताया था कि कैसे उनको रेप और मर्डर की धमकी मिल रही हैं।