'दबंग 3' में सोनाक्षी के अलावा इस एक्टर की बेटी के साथ इश्क फरमाएंगे सलमान खान, जानें पूरी डीटेल्स

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 16, 2019 11:24 AM2019-07-16T11:24:47+5:302019-07-16T11:24:47+5:30

अब खुलासा हुआ है कि दबंग 3 में सलमान खान सोनाक्षी सिन्हा के अलावा एक और एक्ट्रेस से फिल्म में इश्क लड़ाते नजर आएंगे।

in Dabangg 3 Mahesh Manjrekar's daughter Saiee Manjrekar to play 18-something Salman Khan's love interest? | 'दबंग 3' में सोनाक्षी के अलावा इस एक्टर की बेटी के साथ इश्क फरमाएंगे सलमान खान, जानें पूरी डीटेल्स

'दबंग 3' में सोनाक्षी के अलावा इस एक्टर की बेटी के साथ इश्क फरमाएंगे सलमान खान, जानें पूरी डीटेल्स

Highlightsसलमान खान इन दिनों फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में बिजी नजर आ रहे हैं।ये दूसरी एक्ट्रेस कोई और नहीं एक्टर महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर हैं।

सलमान खान इन दिनों फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में बिजी नजर आ रहे हैं। फिल्म सलमान खे अपोजिट इस बार भी सोनाक्षी सिन्हा ही होंगी। लेकिन अब खुलासा हुआ है कि सलमान सोनाक्षी के अलावा एक और एक्ट्रेस से फिल्म में इश्क लड़ाते नजर आएंगे।

ये दूसरी एक्ट्रेस कोई और नहीं एक्टर महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर हैं। जो फिल्म में नजर आने वाली हैं। टाइम्स की खबर के अनुसार सलमान और सई का फिल्म में प्यार दिखाया जाएगा। ऐसे में साफ है कि इस बार कहानी काफी दिलचस्प होने वाली है।

खबरों की माने तो फिल्म में वह युवा लुक में भी नजर आएंगे। जिसमें चुलबुल पांडे को 18 साल की दिखाया जाएगा। 18 साल के चुलबुल की कहानी फ्लैशबैक में फैंस को ले जाएगी। कहानी चुलबुल के नौकरी ना लगने के वक्त की होगी। जिसमें सलमान इश्क भी फरमाते नजर आएंगे।


 सलमान और महेश अच्छे दोस्त हैं यही कारण है कि सलमान ने महेश की बेटी को फिल्म का हिस्सा बनाया है। रीयल लाइफ में सई काफी बोल्ड हैं। सोशल मीडिया पर सई की फोटो छाई रहती हैं।

 दबंग 3 की शूटिंग अब लगभग पूरी हो गई है। अबू धाबी के कुछ हिस्से शूट होना बाकी है। सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्‍हा, काजोल देवगन, प्रमोद खन्‍ना, अरबाज खान, माही गिल, निकतिन धीर भी फिल्म में नजर आएंगे।

Web Title: in Dabangg 3 Mahesh Manjrekar's daughter Saiee Manjrekar to play 18-something Salman Khan's love interest?

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे