पत्नी अवंतिका से तलाक की खबरों पर इमरान खान ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये रिएक्शन
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 8, 2019 10:32 AM2019-06-08T10:32:08+5:302019-06-08T10:32:08+5:30
हाल ही मेंअवंतिका की मम्मी ने इन रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि दोनों के बीच सब ठीक हो जाएगा। जब कई दिनों से दोनों के रिश्तों के अनमन होने की खबरें आ रही हैं तो ऐसे में पहली बार इमरान की प्रतिक्रिया सामने आई है।
बॉलीवुड अभिनेता इमरान खानऔर उनकी पत्नी अवंतिका मलिक के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के रिश्ते में दरार की खबर सामने आई है। इमरान और अवंतिका की शादी साल 2011 में हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है। कहा जा रहा है कि अवंतिका ने पति का घर छोड़ दिया है। अब इस पर इमरान की प्रतिक्रिया आई है।
हाल ही मेंअवंतिका की मम्मी ने इन रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि दोनों के बीच सब ठीक हो जाएगा। जब कई दिनों से दोनों के रिश्तों के अनमन होने की खबरें आ रही हैं तो ऐसे में पहली बार इमरान की प्रतिक्रिया सामने आई है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इमरान खान को मुंबई में एक इवेंट में पहुंचे थे वहां पर उनसे अवंतिका से तलाक की रिपोर्ट्स के बारे में सवाल पूछा गया थाय़ इसके बाद इमरान खान ने मीडिया से कहा कि वो इवेंट पर इस तरह का सवाल कैसे पूछ सकते हैं। खास बात ये थी कि इस सवाल पर एक्टर को गुस्सा नहीं आया और जवाब देते हुए भी उनके चेहरे पर मुस्कान थी। इससे कयास है कि शायद जल्द ही उनके और उनकी पत्नी के बीच सब कुछ ठीक हो जाए।
बताया जा रहा है कि इमरान खान और उनकी वाइफ अवंतिका मलिक के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। वहीं खबर तो ये भी है कि अवंतिका इमरान का घर छोड़कर भी चली गई हैं। इसी बीच अवंतिका ने सोशल मीडिया से अपने नाम के आगे का सरनेम हटा दिया है।
इमरान और अवंतिका की शादी साल 2011 में हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है। डीएनए की खबर के अनुसार कुछ दिनों पहले से इमरान और अवंतिका के बीच आपसी रिश्ते ठीक नहीं है। ऐसे में इमरान खान और अवंतिका ने कुछ समय के लिए अलग होने का फैसला लिया है। यही कारण है कि इमरान का घर छोड़कर अवंतिका अपनी बेटी के साथ माता-पिता के घर रह रही हैं।
मगर अब इस बात पर अवंतिका की मां ने चुप्पी तोड़ दी है। अवंतिका की मां ने एक न्यूज पोर्टल को बयान दिया है कि ये सारी खबरें बिल्कुल गलत हैं। उन्होंने कहा- यह बात सही है कि दोनों के बीच मतभेद है और इसे जल्द ही सुलझा भी लिया जाएगा। मगर यह नहीं की दोनों तलाक ले रहे हैं।