जल्द मां बनने वाली हैं इलियाना डिक्रूज, पोस्ट साझा कर दी गुड न्यूज, देखें तस्वीरें
By मनाली रस्तोगी | Published: April 18, 2023 10:47 AM2023-04-18T10:47:20+5:302023-04-18T10:48:50+5:30
दो तस्वीरें साझा करते हुए इलियाना ने कैप्शन में लिखा, "जल्द आ रहा है। मेरी नन्ही जान तुमसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकती।"
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अभिनेत्री ने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर यूजर्स को जानकारी दी कि वो जल्द मां बनने वाली हैं। दो तस्वीरें साझा करते हुए इलियाना ने कैप्शन में लिखा, "जल्द आ रहा है। मेरी नन्ही जान तुमसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकती।" वहीं, यूजर्स उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर लगातार कमेंट कर रहे हैं।
हालांकि उन्होंने अपने पार्टनर का नाम नहीं बताया।
उनके पोस्ट पर यूजर्स लगातार बधाई दे रहे हैं। इसके अलावा कई यूजर्स ऐसे भी हैं जो ये पूछ रहे हैं कि उनकी शादी कब हुई और बच्चे का पिता कौन है। इससे पहले कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि इलियाना कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल को डेट कर रही हैं। मालदीव में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के साथ छुट्टियां मनाते हुए देखे जाने के बाद दोनों के रिश्ते की अफवाहें सामने आईं।
हालांकि कपल ने अभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है। इलियाना इससे पहले फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन के साथ काफी सालों तक रिलेशनशिप में थीं। इस बीच इलियाना के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार द बिग बुल में देखा गया था। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन भी थे। वो जल्द ही अनफेयर और लवली में रणदीप हुड्डा के साथ नजर आने वाली हैं।