IIFA Awards 2022: परफॉर्मेंस के दौरान मंच से उतरकर एआर रहमान के पैरों में झुके हनी सिंह, वीडियो हुआ वायरल
By अनिल शर्मा | Published: June 4, 2022 03:35 PM2022-06-04T15:35:56+5:302022-06-04T15:40:20+5:30
आईफा रॉक्स का मंचन अबू धाबी में आईफा वीकेंड में एतिहाद एरिना में किया जाएगा। गुरु रंधावा, पुष्पा फेम संगीतकार-गायक देवी श्री प्रसाद, तनिष्क बागची, नेहा कक्कड़ और ध्वनि भानुशाली भी आईफा रॉक्स 2022 में परफॉर्म करेंगी।
IIFA Award 2022: आईफा अवॉर्ड के दौरान पंजाबी रैपर हनी सिंह का संगीत उस्ताद एआर रहमान के पैर छूते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हनी सिंह ने आईफा पुरस्कार समारोह के दौरान अबू धाबी में मंच पर अपनी प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया। वहीं एआर रहमान के पैर छूने के दौरान वे और लाइम लाइट में आ गए।
वायरल हो रहे वीडियो में हनी सिंह मंच पर प्रस्तुति देते देखे जा सकते हैं। इसके बाद वह एआर रहमान के पास जाते हैं और उनके पैरों में गिर जाते हैं। हनी सिंह ने खुद भी इसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा किया है। इसको साझा करते हुए रैपर ने लिखा, "एआर रहमान सर के साथ मेरे जीवन का क्षण।" हनी सिंह एआर रहमान के पैरों मेंं काफी देर तक पड़े रहते हैं। दिग्गज संगीतकार उन्हें उठाने की कोशिश करते हैं। हनी सिंह कुछ समय बात उठते हैं और रहमान के हाथों को चूम लेते हैं।
हनी सिंह आईफा में सुनहरे छिपकली का हार पहन कर गए थे। इसके साथ ही गायक ने फुल स्लीव टीशर्ट पहनी हुई थी और काफी कूल सनग्लासेस लगा रखे थे। उन्होंने जैकलीन फर्नांडीज के साथ एक तस्वीर भी खिंचवाई, जिसे उन्होंने बाद में इंस्टाग्राम पर साझा किया। उन्होंने IIFA में सलमान खान की एंट्री की तस्वीरें भी शेयर की हैं।
आईफा रॉक्स का मंचन अबू धाबी में आईफा वीकेंड में एतिहाद एरिना में किया जाएगा। गुरु रंधावा, पुष्पा फेम संगीतकार-गायक देवी श्री प्रसाद, तनिष्क बागची, नेहा कक्कड़ और ध्वनि भानुशाली भी आईफा रॉक्स 2022 में परफॉर्म करेंगी। IIFA अवॉर्ड्स को सलमान खान, रितेश देशमुख और मनीष पॉल होस्ट करेंगे। अभिनेता रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, वरुण धवन, अनन्या पांडे, दिव्या खोसला कुमार और नोरा फतेही भी कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे।