सोनाली बेंद्रे के बेटे को लेकर ऋतिक रोशन ने कही दिल छू देने वाली बात
By विवेक कुमार | Published: July 21, 2018 11:30 AM2018-07-21T11:30:01+5:302018-07-21T11:34:42+5:30
सोनाली ने सोशल मीडिया के जरिये खुद को कैंसर होने की खबर दी थी।
मुंबई, 21 जुलाई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे इन दिनों न्यूयार्क में मेटास्टेटिक कैंसर का इलाज करवा रही हैं। इस मुश्किल दौर में सोनाली के साथ उनका पूरा परिवार और बॉलीवुड उनके साथ है जो उनका हौसला बढ़ा रहा है। सोनाली ने सोशल मीडिया के जरिये खुद को कैंसर होने की खबर दी थी। इस खबर से हर कोई सन्न रह गया था।
सोशल मीडिया के जरिये सोनाली अपने फैन्स को अपने बारे में अपडेट देती रहती हैं। हाल ही में सोनाली ने कीमोथेरपी के लिए अपने बाल कटाते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था। जो कि काफी वायरल हुआ था।
🤞🌞 #SwitchOnTheSunshine (2/2) pic.twitter.com/Lw6wum2xaf
— Sonali Bendre Behl (@iamsonalibendre) July 10, 2018
सोनाली ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में यह बात भी बताई थी कि उनके और उनके पति के लिए यह खबर अपने बेटे रणवीर को देना कितना मुश्किल था और रणवीर ने कितने साहस के साथ इस बात को स्वीकार किया।
.@GOLDIEBEHL#SwitchOnTheSunshine #OneDayAtATime 🤞🌞 pic.twitter.com/YgtIrRuhmQ
— Sonali Bendre Behl (@iamsonalibendre) July 19, 2018
अब सोनाली के इस पोस्ट पर एक्टर ऋतिक रोशन ने अपना रिऐक्शन दिया है। ऋतिक ने रणवीर के बारे में लिखा है, 'वह विशिष्ट है। पता नहीं, मुझे कौन ज्यादा हैरान करता है, तुम वो या गोल्डी।'
बता दें कि सोनाली बेंद्रे और ऋतिक रोशन की फैमिली काफी करीब हैं। सोनाली के अलावा इरफान खान भी न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं और लंदन में अपना इलाज करवा रहे हैं।