ऋतिक रोशन की बहन सुनैना की हालत गंभीर, डॉक्टर्स कहा- 24 घंटे हैं अहम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 10, 2019 10:02 AM2019-06-10T10:02:23+5:302019-06-10T10:02:23+5:30

ऋतिक की बहन को बाइपोलर डिसऑर्डर नामक बीमारी है। इस बीमारी के कारण से सुनैना की कई दिनों से काफी दिनों से तबियत खराब चल रही है।

hrithik roshan sister sunaina roshan condition deteriorates | ऋतिक रोशन की बहन सुनैना की हालत गंभीर, डॉक्टर्स कहा- 24 घंटे हैं अहम

ऋतिक रोशन की बहन सुनैना की हालत गंभीर, डॉक्टर्स कहा- 24 घंटे हैं अहम

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की बहन सुनैना की हालत काफी गंभीर है। वह मानसिक बीमारी से जूझ रही हैं। डॉक्टरों के मुताबिक अगले 24 घंटे उनके लिए काफी अहम हैं और वह कड़ी निगरानी में रहेंगी।

ऋतिक की बहन को बाइपोलर डिसऑर्डर नामक बीमारी है। इस बीमारी के कारण से सुनैना की कई दिनों से काफी दिनों से तबियत खराब चल रही है। अब बिगड़ती हालत के बाद  वह डॉक्टरों की देखरेख में हैं।

सुनैना भी पहले अपने डिप्रेशन को लेकर बात कर चुकी हैं, 2018 में  उन्होंने साल इस बारे में बात भी की थी। सुनैना ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह काउंसिलर के पास जाती हैं, जो उन्हें इस स्थिति से उबरने में मदद करते हैं।उन्होंने कहा था कि इसके लिए डॉक्टर्स के पास लोगों को जाना चाहिए।

क्या होती है ये बीमारी

यह डिसऑर्डर एक मानसिक बीमारी है। इसमें व्यक्ति का दिमाग तेजी से बदलता रहता है। इस स्थिति में व्यक्ति बहुत ज्यादा उन्मादी या फिर बहुत ज्यादा निराशा या अवसाद का अनुभव करता है। इसका इलाज सालों या फिर जिंदगी भर चल सकता है।

Web Title: hrithik roshan sister sunaina roshan condition deteriorates

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे