बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन एक लंबे समय के बाद सुपर 30 के जरिए पर्दे पर अपनी वापसी कर रहे हैं। वह बिहार के आनंद कुमार के रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर फैंस के सामने रिलीज हो चुका है। लेकिन अब एक वीडिया वायरल हो रहा है जिसमें वह भोजपुरी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।
ट्रेलर सामने आते ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। दूसरी तरफ ऋतिक फिल्म के प्रमोशन में भी जमकर बिजी चल रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने एक मस्ती से भरा वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह फिल्म के स्टूडेंट बने बच्चों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो को खुद ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। जिसमें एक्टर भोजपुरी सिनेमा के फेमस गाने लॉलीपॉप लागेलू पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में ऋतिक फुल मस्ती के अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं।