लोकमत महाराष्ट्र मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड-1: जब हृतिक और टाइगर ने एक साथ किया था डांस, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट
By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: December 17, 2018 03:06 PM2018-12-17T15:06:48+5:302018-12-17T15:42:50+5:30
लोकमत महाराष्ट्र मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड की खास बात यह थी कि एक तरफ हृतिक-टाइगर को अवार्ड मिले तो दूसरी ओर ऋषि कपूर और सोनाली बेंद्रे ने भी महत्वपूर्ण अवार्ड प्राप्त किए थे।
लोकमत ग्रुप का महाराष्ट्र मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड आगामी 19 दिसंबर को आयोजित होगा। ये अवार्ड समारोह का तीसरा संस्करण है। इसकी शुरुआत दिसंबर 2016 में हुई थी। पहले लोकमत महाराष्ट्र मोस्ट स्टालिश अवार्ड दिसंबर 2016 में बांटे गए थे। तब मौजूदा दौर में हिन्दी सिने जगत के दो सबसे स्टाइलिश हस्तियों हृतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने इसमें शिरकत की थी।
तब इन दो स्टारों को एक मंच पर लोकमत ग्रुप ने एक नायाब काम किया था। तब लोकमत के मंच पर दोनों ने एक साथ परफॉर्मेंस दी थी।
यही नहीं जब बात महिला स्टार की हो, तो भी यह साल बेहद स्टाइलिश था, क्योंकि तब मौजूदा दौर की फैशन आइकन सोनम कपूर और राधिका आप्टे जैसी हस्तियों ने यह अवार्ड प्राप्त किया था। इस समारोह की खास बात यह थी कि एक तरफ हृतिक-टाइगर को अवार्ड मिले तो दूसरी ओर ऋषि कपूर और सोनाली बेंद्रे ने भी महत्वपूर्ण अवार्ड प्राप्त किए थे। जबकि यूथ आइकन का अवार्ड बाल ठाकरे के पोते और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे को मिला था।
नीचे हम लोकमत महाराष्ट्र मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड 2016 की पूरी लिस्ट और कुछ झलकियां पेश कर रहे हैं।
लोकमत महाराष्ट्र मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड 1
सीरियल नंबर | कैटेगरी | अवार्ड विनर |
1 | महाराष्ट्र का सबसे स्टाइलिश यूथ आइकन | आदित्य ठाकरे |
2 | महाराष्ट्र का सबसे स्टाइलिश – यूट्यूब के उभरते स्टार | मिथिला पालकर |
3 | महाराष्ट्र का सबसे स्टाइलिश – पाठकों की पसंद | अमृता खानविलकर |
4 | महाराष्ट्र का सबसे स्टाइलिश – पाठकों की पसंद | स्वनिल जोशी |
5 | महाराष्ट्र का सबसे स्टाइलिश – बैंकर | राना कपूर |
7 | महाराष्ट्र का सबसे स्टाइलिश- फिल्ममेकर | आशुतोष गोवारिकर |
8 | महाराष्ट्र का सबसे स्टाइलिश- स्पोर्ट पर्सन | अजिंक्या रहाणे |
9 | महाराष्ट्र का सबसे स्टाइलिश- पावर कपल | सज्जन व संगीता जिंदल |
10 | लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड | महेश कोटारे |
11 | महाराष्ट्र का सबसे स्टाइलिश- सिंगर | शामाली खोल्गेड |
12 | महाराष्ट्र का सबसे स्टाइलिश आइकन | सोनाली बेंद्रे |
13 | महाराष्ट्र का सबसे स्टाइलिश- सुपरस्टार | हृतिक रोशन |
14 | महाराष्ट्र का सबसे स्टाइलिश- फिल्मनिर्माता | साजिद नाडियाडवाला |
15 | महाराष्ट्र का सबसे स्टाइलिश- क्रॉसओवर आइकन | राधिका आप्टे |
16 | महाराष्ट्र का सबसे स्टाइलिश- ट्रेंडसेटर | अतुल कस्बेकर |
17 | महाराष्ट्र का सबसे स्टाइलिश- आरजे | मलिस्का |
18 | महाराष्ट्र का सबसे स्टाइलिश- उद्योगपति | गौतम सिंघानिया |
19 | महाराष्ट्र का सबसे स्टाइलिश- थिएटर हस्ती | प्रियंका बार्वे |
20 | महाराष्ट्र का सबसे स्टाइलिश- अभिनेता | टाइगर श्रॉफ |
21 | महाराष्ट्र का सबसे स्टाइलिश – उभरते ऑटो के जानकार | अभिषेक तपाडिया |
22 | महाराष्ट्र का सबसे स्टाइलिश – उभरते हुए महाराष्ट्र के उद्योगपति | नितिन जाधव |
23 | महाराष्ट्र का सबसे स्टाइलिश – उभरते हुए इंफ्रा उद्योगति | अरुण लखानी |
24 | महाराष्ट्र का सबसे स्टाइलिश – उभरते ऊर्जा बैरन | नितिन खारा |
25 | महाराष्ट्र का सबसे स्टाइलिश – उभरते डेवलेपर | अभय जोशी |
26 | महाराष्ट्र का सबसे स्टाइलिश – सामाजिक उद्यमी | उषा काकड़े |
27 | महाराष्ट्र का सबसे स्टाइलिश – सामाजिक उद्यमी | हनुमान गायकवाड़ |
28 | महाराष्ट्र का सबसे स्टाइलिश – अभिनेत्री | सोनम कपूर |
29 | महाराष्ट्र का सबसे स्टाइलिश – सोशल इंफ्लूएंसर | जय श्रॉफ |
30 | महाराष्ट्र का सबसे स्टाइलिश – शिक्षाविद | अजिंक्या पाटिल |
31 | महाराष्ट्र का सबसे स्टाइलिश – ज्वेलर | मावजी भाई पटेल |
32 | महाराष्ट्र का सबसे स्टाइलिश – ब्यूरोक्रेट | संजय सेट्ठी |
तब मराठी और हिन्दी फिल्मों के दिग्गज निर्माता निर्देशक महेश मांजरेकर ने कई स्टारों के साथ बातचीत भी की थी। समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी शिरकत की थी। इसमें रेडियो जगत से मलिस्का और खेल जगत से अजिंक्या रहाणे को अवार्ड मिले थे।