'हाउसफुल 4' का जबरदस्त पोस्टर हुआ रिलीज, अक्षय कुमार का दिखा खास लुक- इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 25, 2019 12:52 PM2019-09-25T12:52:20+5:302019-09-25T12:52:20+5:30
अक्षय कुमार एक बार फिर से फैंस को दीवाना करने वाले हैं। अब वह एक नई फिल्म हाउसफुल 4 के जरिए फैंस से रूबरू होने वाले हैं।
अक्षय कुमार अपनी एक्टिंग से फैंस को दीवाना करते रहते हैं। अक्षय एक से एक नायाब फिल्में फैंस के सामने पेश करते हैं। फैंस काफी समय से हाउसफुल 4 का इंतजार कर रहे थे। ये इंजतार अब खत्म होने वाला है। फिल्म को पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।साथ ही बता दिया गया है कि ट्रेलर किस दिन रिलीज होगा।
जारी किए पोस्टर में अक्षय अलग लुक में नजर आ रहे हैं।एक पोस्टर में अक्षय गुस्से में नजर आ रहे हैं और धनुष में निशाना साध रहे हैं। वहीं दूसरे पोस्टर में आगे खड़े अक्षय के मुंह पर हाथ रखे नजर आ रहे हैं। यानि फिल्म में अक्षय डबल रोल में नजर आने वाले हैं।
फॉक्स स्टार इंडिया ने पोस्टर रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा- कहानी की थी बाला ने 1419 में, मगर खत्म हैरी करेगा 2019 में। इस पागलपन के लिए तैयार हैं, हाउसफुल 4 का ट्रेलर 27 सितंबर को रिलीज होगा।
Kahaani 📖 shuru ki thi Bala ne 1419 mein, magar khatam Harry karega in 2019! Get ready for the madness 🤪🤪 of #Housefull4 Trailer 🍿🍿. Out on 27th September#SajidNadiadwala@akshaykumar@farhad_samji@WardaNadiadwala@NGEMoviespic.twitter.com/jPYmHxBeGv
— Fox Star Hindi (@foxstarhindi) September 25, 2019
इससे पहले हाल ही में अक्षय ने फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया था। इसमें बताया था कि फिल्म की कहानी 1419 से 2019 के बीच की दिखाई जाएगी। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कृति खरबंदा, कृति सेनन, राणा दग्गुबाती, पूजा हेगड़े और चंकी पांडे नजर आएंगे।