मिलिए भोजपुरी हीरोइनों से, जो बॉलीवुड हीरोइनों की छुट्टी कर दें

By खबरीलाल जनार्दन | Published: March 25, 2018 06:17 PM2018-03-25T18:17:01+5:302018-03-25T18:38:21+5:30

भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में भी अब अभिनेत्रियां अपने दम पर अपनी दम पर फिल्में चलाने का दम रखने लगी हैं।

Hot bhojpuri movie actresses | मिलिए भोजपुरी हीरोइनों से, जो बॉलीवुड हीरोइनों की छुट्टी कर दें

मिलिए भोजपुरी हीरोइनों से, जो बॉलीवुड हीरोइनों की छुट्टी कर दें

Highlightsभोजपुरी अदाकाराओं ने अब फीस भी बढ़ानी शुरू कर दी हैपहले भोजुपरी सिनेमा में अभिनेत्रियां बेहद कमतर आंकी जाती थीं, फीस के नाम पर बहुत कम पैसे मिलते थे

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के तीन प्रमुख सितारे, मनोज तिवारी, रवि किशन और पवन सिंह तीनों ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अहम नेता बन गए हैं। मनोज तिवारी के बीजेपी आलाकमान के करीब होने के चलते अब भोजपुरी फिल्मों की हालात सुधरने के आसार लग रहे हैं। हालिया दिनों में भोजपुरी फिल्मों की फिर तेजी देखी जा रही है। उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल के पूर्वांचल के नाम से जाना जाने वाले इलाकों में इन फिल्मों ने सिनेमाघरों से बॉलीवुड फिल्‍मों को रिप्लेस कर दिया है। जबकि धीरे-धीरे कर के दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में भोजपुरी फिल्में सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों परा कब्जा जमा रही हैं। इसका दूसरा सबसे खास कारण भोजपुरी फिल्मों की हीरोइनें हैं। इनके दर्शकों का कहना है कि उनकी हीरोइनों के सामने बॉलीवुड की हीरोइनें भी पानी भरती हैं।

आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को कराया सुपरहिट

आम्रपाली ने भोजपुरी फिल्मों की शुरुआत गायक से एक्टर बनने के लिए स्ट्रगल कर रहे एक शख्स के साथ शुरू की। अब वह शख्स इंडस्ट्री का सबसे लोकप्रिय अभिनेता दिनेश यादव उर्फ निरहुआ हो गए और आम्रपाली दुबे क्षेत्र की सबसे पापुलर हीरोइन हो गई हैं। 'निरुहुआ हिन्दुस्तानी, पटना से पाकिस्तान, निरहुआ रिक्‍शावाला' तक यह जोड़ी जमी रही।

मिस कोलकाता रानी चटर्जी का भोजपुरी में क्रेज

भोजपुरी सिनेमा में आने से पहले रानी चटर्जी मिस कोलकाता भी रह चुकी हैं। इंस्पेक्टर एंड चादनी में वह मुख्य किरदार में आई और छा गईं। अब वह अकेले दम पर फिल्में चलाने का भी माद्दा रखती हैं।

मोनालीसा ने बिग बॉस में भी मचाया धमाल

भोजपुरी इंडस्ट्री से मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव जैसे सितारे बिग बॉस में जाकर आ चुके हैं। लेकिन जब मोनालिसा यहां गईं तो भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के बारे में जानने का भारत भर को मौका लगा। मोनालिसा अभी तक 50 से ज्‍यादा फिल्‍में कर चुकी हैं। वह इंडस्ट्री की सबसे खास अदाकाराओं में से हैं।

अफयेर क्वीन कही जाती हैं अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह इन दिनों इंडस्ट्री सबसे ज्यादा चर्चित अभिनेत्री हैं। अपनी फिल्मों से ज्यादा अफेयर के लिए चर्चा में रहती हैं। हाल ही में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की शादी के बाद कैमरे के सामने आकर रोने के बाद वह और ज्यादा चर्चा में आईं। इससे पहले उनकी पवन सिंह के साथ सैंया सुपरस्टार कामयाब फिल्म रही। इससे पहले उनकी खेसारी लाल यादव के साथ कथ‌ित तौर पर अफेयर रहने की चर्चाएं रहीं। उन्होंने 2010 में फिल्‍म ‘सत्‍यमेव जयते’ से शुरुआत की थी। इसके अलावा ‘रामपुर का लक्ष्मण’, ‘ठोक देब’, ‘बलमा बिहारवाला’ और ‘दिलेर’ जैसी फिल्‍में की हैं।

अंजना सिंह आईं और छा गईं

अंजना सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री में उस अभिनेत्री के तौर पर जाना जाता है जिसने जिसने सिर्फ दो साल के अपने कॅरियर में ही 25 फिल्‍में साइन कर डालीं। इससे पहले महुआ टीवी आने वाले धारावाहिक 'भाग ना बांचे कोई' में मुख्य किरदार में थीं। हाल ही में उनके बॉलीवुड में एक आइटम डांस करने की भी चर्चाएं रहीं।

प्रियंका पंड‌ित की झोली में बड़ी फिल्में

प्रियंका पंड‌ित ने खेसारी लाल यादव के साथ 'जानेमन, जो जीता वही सिकंदर' और पवन सिंह के साथ 'लागी छूटे ना रामा' जैसी फिल्में की हैं और हिट रही हैं।

काजल राघवानी जमती हैं अपनी भूमिकाओं में

भोजपुरी सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में से एक 'पटना से पाकिस्तान' का दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे का साथ हिस्सा थीं। वह 'दूसरी औरत' के लिए सबसे मुफीद एक्ट्रेस हैं।

पाखी हेगड़े कर चुकी हैं अमिताभ के साथ काम

पाखी ने भोजपुरी फिल्मों के रास्ते बॉलीवुड में आने की भी राह देख रही हैं। वह अमिताभ के साथ 'गांव देवी' के साथ काम कर चुकी हैं। 'प्यार मोहब्बत जिंदाबाद' में वह प्रमुख भूमिका में थीं।

बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड जीत चुकी हैं रिंकू घोष 

स्‍थानीय सिनेमा अवार्ड में अपनी फिल्म बिदाई के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड जीत चुकी हैं रिंकू घोष। रवि किशन के साथ फिल्म संसार में उनकी जोड़ी बनी। उन्‍होंने ‘रखवाला’, ‘सजनवा तोहरे खातिर’ और ‘गठबंधन प्‍यार के’ जैसी फिल्में की हैं।

आइटम नंबर के लिए जानी जाती हैं गुंजन पंत

गुंजन पंत ने 'मुन्नी बदनाम भइल सइंया तोहरे खातिर' नाम के वीडियो से शुरुआत की थी। वह अभिनेत्री होने के साथ-साथ फिल्म निर्माता भी हैं। इस उनकी कई फिल्में आने वाली हैं।

तेजी से उभर रहीं नेहा श्री

नेहा श्री भोजपुरी और राजस्‍थानी सिनेमा की तेजी से उभरती हुआ नाम है। उनकी सड़क छाप, सजना मंगिया सजइहा हमार, और लाडला बड़ी हिट साबित हुई थीं।

Web Title: Hot bhojpuri movie actresses

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे