इन पांच सेलेब्रिटी जोड़ी की शादी के बाद है यह पहली होली, विराट अनुष्का के लिए इसलिए है खास

By पल्लवी कुमारी | Published: March 2, 2018 08:37 AM2018-03-02T08:37:58+5:302018-03-02T08:37:58+5:30

होली इन सितारों के लिए एक ऐसा मौका होता है जब यह स्टारडम को छोड़ होली के रंग में रंग जाते हैं

Holi 2018: holi special virat anushka and zaheer sagarika including 5 celebrity couples first holi after marriage | इन पांच सेलेब्रिटी जोड़ी की शादी के बाद है यह पहली होली, विराट अनुष्का के लिए इसलिए है खास

इन पांच सेलेब्रिटी जोड़ी की शादी के बाद है यह पहली होली, विराट अनुष्का के लिए इसलिए है खास

टीवी, बॉलीवुड कलाकारों या सेलिब्रिटियों के लिए होली का एक अलग ही महत्व होता है। होली का क्रेज जैसे आम लोगों को होता है ठीक वैसे ही होली का इंतजार सेलिब्रिटियों को भी होता है। यह ऐसा मौका होता है जब सारे सितारे अपने स्टारडम को छोड़ होली के रंग में रगं जाते हैं। ये मौका तब और दोगुना हो जाता है, जब इन सितारों की शादी के बाद की पहली होली होती है। फैंस को भी यह जानने में काफी दिलचस्पी होती है कि शादी के बाद ये सितारें कैसे होली मनाते हैं। तो आइए हम आपको पांच ऐसी जोड़ियों के नाम बताने जा रहे हैं जिनकी शादी के बाद यह पहली होली है। 

1- विराट कोहली और अनुष्का शर्मा( 11 दिसंबर 2017)  

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसम्बर 2017 को शादी की थी। जिसके बाद यह इनकी एक जोड़े के तौर पर पहली होली है। ये होली इनके लिए काफी खास भी है क्योंकि इस होली पर  अनुष्का शर्मा की फिल्म परी रिलीज हो रही है। जिसमें अनुष्का एक भूत के रोल में दिख रही हैं। 

2- भारती सिंह और हर्ष लिंबाच्या ( 3 नवंबर 2017)

कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाच्या ने  3 नवंबर को शादी की थी। इन्होंने गोवा में शादी की थी। इनकी भी यह शादी के बाद कपल के तौर पर पहली होली है। 

3- सागरिका घाटगे और जहीर खान (  23 नवम्बर 2017 ) 

अदाकारा सागरिका घाटगे और क्रिकेटर जहीर खान ने 23 नवम्बर के दिन शादी रचाई थी। दोनों ने कोर्ट में जाकर एक दूसरे को पति-पत्नि के रूप में स्वीकार किया था। इनकी भी यह पहली होली है। 

4- दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ( 22 फरवरी 2018)

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे। इनकी भी शादी के बाद यह पहली होली है। इन्होंने 22 फरवरी को ही शादी की है। 

5-आशका गोरडिया और ब्रेंट गोबले ( 3 दिसंबर 2017)

 'कुसुम' और 'नागिन 2'  फेम टीवी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस-6' की कंटेस्टेंट रह चुकीं आशका गोरडिया ने अमेरिकी मंगेतर ब्रेंट गोबले से 3 दिसंबर को शादी की। इनकी शादी ईसाई और हिंदू दोनों रीति-रिवाज से हुई। 

Web Title: Holi 2018: holi special virat anushka and zaheer sagarika including 5 celebrity couples first holi after marriage

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे