हिमेश रेशमिया ने सोनिया कपूर से की शादी, 10 साल से चल रहा था अफेयर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: May 11, 2018 05:11 PM2018-05-11T17:11:44+5:302018-05-12T09:41:20+5:30

हिमेश रेशमिया कई ब्लॉकबस्टर म्यूजिक एल्बम दे चुके हैं। हिमेश रेशमयिा सलमान खान को फिल्म इंडस्ट्री में अपना गॉडफादर मानते हैं।

Himesh Reshammiya is going to marry Sonia Kapoor today | हिमेश रेशमिया ने सोनिया कपूर से की शादी, 10 साल से चल रहा था अफेयर

Himesh Reshamaia Marriage Sonia Kapoor

संगीतकार और गायक हिमेश रेशमिया ने अपनी गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर के साथ शादी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हिमेश रेशमिया और सोनिया कपूर आज शाम अपने दोस्तों को रिसेप्शन देंगे। हिमेश की शादी में उनके नजदीकी रिश्तेदार और दोस्त शामिल थे। हिमेश की शादी में उनके बेटे स्वयं भी शामिल थे। हिमेश ने अपनी शादी के बारे में मीडिया में बात नहीं की है इसलिए इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं आयी है। 

सोनिया कपूर टीवी एक्ट्रेस हैं जो "कैसा ये प्यार है", "जुगनी चली जालन्धर", "यस बॉस", "रीमिक्स" समेत कई टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हिमेश रेशमिया और सोनिया कपूर करीब 10 सालों से रिलेशन में थे। इस साल हिमेश रेशमिया की संगीतकार के तौर पर जीनियस और टोटल धमाल फिल्में आने वाली हैं। अगले साल आने वाले सलमान खान की फिल्म दबंग-3 में भी हिमेश का संगीत होगा।

हिमेश ने जून 2017 में अपनी पहली पत्नी कोमल से तलाक लिया था। हिमेश की पहली शादी करीब 22 साल चली। माना जाता है कि हिमेश की सोनिया से नजदीकी ही कोमल से उनके तलाक का कारण बनी थी। हालाँकि कोमल ने एक बयान में ऐसी खबरों को गलत बताया था। कोमल ने कहा था कि वो और हिमेश एक दूसरे का सम्मान करते हैं और तलाक का फैसला दोनों की आपसी सहमति से लिया गया था। 

हिमेश रेशमिया आशिक बनाया आपने, तेरा सुरूर, जरा झूम झूम, झलक दिखला जा, अंदाज अपना अपना, शाकालाका बूम बूम, हुक्का बार, चलाओ ना नैनों से बाण रे, तंदूरी नाइट्स जैसे हिट गानों का संगीत दिया है और उन्हें आवाज भी दी है। हिमेश ने आप का "सुरूर" फिल्म में हीरो के तौर पर डेब्यू किया था लेकिन फिल्म बॉक्सऑफिस पर औंधे मुंह गिर गयी थी।

मई महीना बॉलीवुड के लिए बैंड बाजा बारात वाला महीना साबित हुआ है। अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने कारोबारी आनंद आहूजा से आठ मई को शादी की। वहीं एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने एक्टर अंगद बेदी से 10 मई को शादी की। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

Web Title: Himesh Reshammiya is going to marry Sonia Kapoor today

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे