अभी जेल में ही रहेंगे राज कुंद्रा, हाईकोर्ट ने शिल्पा के पति की जमानत याचिका की खारिज
By अनिल शर्मा | Published: August 7, 2021 11:39 AM2021-08-07T11:39:41+5:302021-08-07T12:01:06+5:30
पोर्नोग्राफी का ये मामला फरवरी में सामने आया था, जब पीड़िताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। राज कुंद्रा पर अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें अपने ऐप पर शेयर करने का आरोप है। राज कुंद्रा फिलहाल 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में हैं।
मुंबईःपोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार हुए उद्योगपति राज कुंद्रा की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। राज कुंद्रा ने हाईकोर्ट में जमानत की याचिका डाली थी कि उनकी गिरफ्तारी गैर कानूनी है। राज कुंद्रा की तरफ से कहा गया था कि CRPC की धारा 41 A का पालन नहीं किया गया है। राज कुंद्रा और रायन ने अदालत के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी गई थी।
गौरतलब है कि राज कुंद्रा और उनके सहयोगी और रयान थोर्पे इस वक्त न्यायिक हिरासत में हैं। अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें ऐप पर अपलोड करने के आरोप में मुंबई की क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज और शिल्पा के मुंबई स्थित आवास पर छापा मारा जहां उन्हें सर्वर और कई अश्लील वीडियोज भी मिले। मुंबई क्राइम ब्रांच लगातार इस मामले की जांच कर रही है और आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं।
पोर्नोग्राफी का ये मामला फरवरी में सामने आया था, जब पीड़िताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। राज कुंद्रा पर अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें अपने ऐप पर शेयर करने का आरोप है। राज कुंद्रा फिलहाल 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अगली सुनवाई 10 अगस्त को होगी।