लाइव न्यूज़ :

'पाताल लोक' पर रोक लगाने की अपील, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को हाईकोर्ट का नोटिस

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 17, 2020 06:55 IST

अनुष्का शर्मा पिछले कुछ दिनों से अपने प्रोडक्शन हाउस की वेब सीरीज 'पाताललोक' को लेकर सुर्खियों में हैं। बार बार इस पर रोक लगाने की मांग की जा रही है

Open in App
ठळक मुद्देअमेजॉन प्राइम पर प्रसारित होने वाली वेब सीरीज पाताल लोक को सिखों की धार्मिक भावनाएं आहत करने वाला बताते हुए इस पर रोक लगाने की पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से अपील की गई हैहाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा समेत अन्य को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया है।

अमेजॉन प्राइम पर प्रसारित होने वाली वेब सीरीज पाताल लोक को सिखों की धार्मिक भावनाएं आहत करने वाला बताते हुए इस पर रोक लगाने की पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से अपील की गई है। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा समेत अन्य को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया है।

पाताललोक पर केस

अनुष्का शर्मा पिछले कुछ दिनों से अपने प्रोडक्शन हाउस की वेब सीरीज 'पाताललोक' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस वेब सीरीज पर अब सिख समुदाय की छवि को खराब करने का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की गई है। इस पर हाई कोर्ट ने प्रोड्यूसर अनुष्का के साथ साथ अमेजन प्राइम वीडियोज को भी नोटिस भेज दी है।याचिकाकर्ता ने इस शो के तीसरे एपिसोड पर आपत्ति जताई है जिसकी कहानी पंजाब के एक गांव की है।

वकील गुरपिंदर सिंह ढिल्लों ने दायर याचिका में कहा है कि वेब सीरीज में जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण ढंग से सिखों की छवि को खराब करने की कोशिश की गई है। उनके मुताबिक इसमें दिखाया गया है कि किस तरह सिख समुदाय दलित और पिछड़ी जातियों का उत्पीड़न करते थे। यही नहीं, इसमें सिखों द्वारा महिला का यौन उत्पीड़न करते हुए भी दिखाया गया है।

बता दें कि इससे पहले भी 'पाताललोक' पर नेपाली और नॉर्थ-ईस्ट के लोगों की भावनाएं आहत करने का आरोप लग चुका है।

 

वेब सीरीज में गालियां, हिंसा को बढ़ावा

याची ने कहा कि भले ही इन पर सिनेमेटोग्राफी एक्ट लागू ना होता हो लेकिन इस प्रकार का कंटेंट इंटरनेट के माध्यम से परोसा जाना सैद्धांतिक और कानून दोनों के अनुरूप सही नहीं है। कोर्ट को बताया गया कि वेब सीरीज के लिए फिल्म प्रमाणन बोर्ड से अनुमति की भी आवश्यकता नहीं होती है। वेब सीरीज में गालियां, हिंसा आदि का महिमामंडन होता है।

सेंसर न होने के कारण यह सीधे ही दर्शकों तक पहुंचते हैं और लोगों पर इन वेब सीरीज का बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है। हाईकोर्ट ने अब इस मामले में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम, जी5, एटीएल बालाजी, हॉट स्टार, सोनी लिव सहित अन्य को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब कर लिया है

 

टॅग्स :अनुष्का शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

क्रिकेटविराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने विंबलडन में नोवाक जोकोविच का शानदार प्रदर्शन का उठाया लुत्फ

भारतकौन हैं निखिल सोसले?, मिलिए बेंगलुरु भगदड़ मामले में गिरफ्तार RCB अधिकारी से, हादसे में 11 की मौत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस