लाइव न्यूज़ :

यह मेरी वर्षों की मेहनत का फल है, 'इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर' अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने पर हेमा मालिनी

By अनिल शर्मा | Updated: November 21, 2021 15:05 IST

अवॉर्ड मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए ड्रीम गर्ल ने कहा कि यह उनके वर्षों की मेहनत का फल है।

Open in App
ठळक मुद्देउद्घाटन कार्यक्रम की मेजबानी फिल्म निर्माता करण जौहर और एंकर मनीष पॉल ने की थी।300 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन होगा और यह 20 नवंबर से 28 नवंबर तक चलेगा

पणजी (गोवा): गोवा में आयोजित हो रहे 52वें इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) में शनिवार को दिग्गज अभिनेत्री व सांसद हेमा मालिनी को 'इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर 2021' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें यह अवॉर्ड दिया।

अवॉर्ड मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए ड्रीम गर्ल ने कहा कि यह उनके वर्षों की मेहनत का फल है। बकौल हेमा मालिनी, बतौर सांसद मैंने मथुरा के लिए कई कार्य किए तो दर्शकों को पर इसका भी खासा प्रभाव पड़ा है। इसके साथ ही मैं एक नर्तकी और फिल्म कलाकार भी हूं।

 हेमा मालिनी को अवॉर्ड देते हुए केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री, अनुराग ठाकुर ने अभिनेत्री की काफी सराहना की। ठाकुर ने कहा, उन्होंने  फिल्म प्रेमियों की पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध करने का काम किया है। गौरतलब है कि फिल्म गीतकार और सीबीएफसी के अध्यक्ष प्रसून जोशी को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

यह पहली बार है जब कोरोना महामारी के बाद गोवा में किसी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में 95 देशों की करीब 624 फिल्मों को सम्मिलित किया गया है। इस समारोह का संचालन गोवा सरकार और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत काम करने वाले फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

गोवा में इस सामारोह की शुरुआत साल 1952 से हुई थी। हर साल इसका आयोजन किया जाता है। हाइब्रिड इवेंट में दुनिया भर की 300 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन होगा और यह 20 नवंबर से 28 नवंबर तक चलेगा। उद्घाटन कार्यक्रम की मेजबानी फिल्म निर्माता करण जौहर और एंकर मनीष पॉल ने की थी।

 

टॅग्स :हेमा मालिनीबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच