लाइव न्यूज़ :

हेमा मालिनी ने बेटी ईशा देओल संग गणेश चतुर्थी पर बप्‍पा के स्‍वागत में किया डांस, वीडियो वायरल

By अमित कुमार | Updated: August 20, 2020 14:21 IST

डांसिग के मामले में आज भी ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी किसी से कम नहीं हैं। हेमा आखिरी बार राजकुमार राव के साथ फिल्म शिमला मिर्च में नजर आईं थी।

Open in App
ठळक मुद्देगणेश उत्‍सव में हेमा मालिनी के अलावा, सोनू सूद, श‍िल्‍पा शेट्टी, द‍िव्‍यांका त्र‍िपाठी जैसे कई कलाकार शामिल होने वाले हैं। गणेशोत्‍सव में एक्‍ट्रेस हेमा मालिनी अपनी बेटी ईशा देओल के साथ भरतनाट्यम करती दिखाई देंगी।

टीवी और बॉलीवुड कलाकार हर साल की तरह इस साल भी घर में बप्पा की स्थापना करने की तैयारी में हैं। शनिवार यानी 22 अगस्त को देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाना है। इस साल कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए लोग इस त्योहार को मनाने की तैयारी कर रहे हैं। दूसरे त्योहारों की तरह गणेश चतुर्थी को भी बॉलीवुड में बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जाता रहा है। 

इस साल गणेशोत्‍सव में एक्‍ट्रेस हेमा मालिनी अपनी बेटी ईशा देओल के साथ भरतनाट्यम करती दिखाई देंगी। हेमा मालिनी और ईशा देओल की यह जोड़ी फैंस बीच रविवार 23 अगस्त को स्टार प्लस पर नजर आएगी। इन दोनों मां-बेटी की इस परफॉर्मेंस का एक वीडियो चैनल ने अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। फैंस इस शो का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। 

टीवी पर गणेशोत्‍सव देखने को बेकरार फैंस

स्‍टारप्‍लस के इस गणेश उत्‍सव में हेमा मालिनी के अलावा, सोनू सूद, श‍िल्‍पा शेट्टी, द‍िव्‍यांका त्र‍िपाठी जैसे कई कलाकार शामिल होने वाले हैं। इसके अलावा टीवी के प्रसिद्ध राम और सीता यानी एक्टर अरुण गोविल और एक्‍ट्रेस दीपिका च‍िखल‍िया भी एक साथ परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे। लिहाजा शो को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है। 

 लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं ईशा देओल

बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल लंबे अर्से से फिल्मों से दूर हैं। साल 2012 में भरत तख्‍तानी से शादी होने के बाद से ही इशा देओल पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में लग गईं। ईशा देओल की दो बेटियां हैं और वह अपने पति और बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी व्यतीत कर रही हैं।

टॅग्स :गणेश चतुर्थीहेमा मालिनीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच