हर्षवर्धन कपूर ने बहन सोनम और रिया कपूर को दिया सबसे खास तोहफा, यूजर्स बोले-भाई हो तो ऐसा

By मेघना वर्मा | Published: September 3, 2019 04:15 PM2019-09-03T16:15:52+5:302019-09-03T16:17:01+5:30

सोनम कपूर, रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर पहली बार साथ में करण जौहर के शो कॉफी विद करण में नजर आए थे।

harshvardhan kapoor get tattoo sonam kapoor rhea kapoor | हर्षवर्धन कपूर ने बहन सोनम और रिया कपूर को दिया सबसे खास तोहफा, यूजर्स बोले-भाई हो तो ऐसा

हर्षवर्धन कपूर ने बहन सोनम और रिया कपूर को दिया सबसे खास तोहफा, यूजर्स बोले-भाई हो तो ऐसा

Highlightsसोनम कपूर जल्द ही फिल्म द जोया फैक्टर में नजर आने वाली हैं।अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता के तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी सोनम कपूर, दूसरी बेटी रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर सबसे छोटे हैं। 

बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्द ही फिल्म द जोया फैक्टर में दिखाई देने वाली हैं। जिसके लिए एक्ट्रेस इन दिनों प्रमोशन में बिजी हैं। वहीं सोनम कपूर के अलावा उनके भाई भी इन दिनों चर्चा में है। दरअसल हर्षवर्धन कपूर ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। जिसे लेकर वह चर्चा में बने हुए हैं। 

दरअसल इस फोटो में हर्षवर्धन कपूर ने अपनी पीठ की फोटो शेयर की है। उनकी पीठ पर उन्होंने बहन रीया कपूर और सोनम कपूर के नाम का शेयर किया है। भाई हर्षवर्धन की इस फोटो पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं। इस फोटो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए हर्षवर्धन ने लिखा, 'वी टेपर मंडे मोटिवेशन।' 

हर्षवर्धन का ये स्टाइल लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यूजर्स जमकर इस फोटो पर कमेंट कर रहे हैं। बता दें कई यूजर्स ऐसे रहे जिन्होंने लिखा भाई हो तो ऐसा। कितने ही यूजर्स ने इसे रक्षाबंधन का सबसे अच्छा गिफ्ट भी कह डाला। बता दें अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता के तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी सोनम कपूर, दूसरी बेटी रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर सबसे छोटे हैं। 

हलांकि इस पोस्ट पर अभी तक सोनम कपूर और रिया कपूर का कोई रिप्लाई नहीं आया है। तीनो भाई बहन एक साथ पहली बार कॉफी विद करण में नजर आए थे। तीनों को ही इस एपिसोड में काफी पसंद किए गया था। इस एपीसोड के दौरान अपने तीनों बच्चों के लिए अनिल कपूर ने एक खास वीडियो मैसेज भेजा था। 

Web Title: harshvardhan kapoor get tattoo sonam kapoor rhea kapoor

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे