सोनी राजदान के जन्मदिन पर विशेष, शादी के लिए महेश भट्ट ने कुबूल किया था इस्लाम

By वैशाली कुमारी | Published: October 25, 2021 03:03 PM2021-10-25T15:03:47+5:302021-10-25T15:06:50+5:30

सोनी राजदान मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट की पत्नी होने के साथ-साथ खुद भी एक अभिनेत्री हैं। उन्हें फिल्म पेज 3, सड़क और 36 चौरंगी लेन जैसे फिल्मों में अभिनय किया है।

Happy Birthday soni razdan | सोनी राजदान के जन्मदिन पर विशेष, शादी के लिए महेश भट्ट ने कुबूल किया था इस्लाम

सोनी राजदान, आलिया भट्ट

Highlightsसोनी की शादी महेश भट्ट से 20 अप्रैल 1986 को हुई थीडायरेक्टर महेश भट्ट सोनी से शादी से पहले किरण भट्ट और परवीन बाबी के साथ अफेयर में थे

बॉलीवुड की अभिनेत्री आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान का आज जन्मदिन है। आज यानी 25 अक्टूबर को सोनी राजदान अपना 65 वा जन्मदिन मनाने जा रहीं हैं। सोनी राजदान मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट की पत्नी होने के साथ-साथ खुद भी एक अभिनेत्री हैं। उन्हें फिल्म पेज 3, सड़क और 36 चौरंगी लेन जैसे फिल्मों में अभिनय किया है।

सोनी राजदान का जन्म इंग्लैंड के बर्मिंघम में 25 अक्टूबर 1956 को हुआ था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत इंग्लिश थिएटर से की थी। वह कुछ टीवी शोज में भी काम कर चुकी हैं। उन्हें दूरदर्शन के पॉपुलर शो बुनियाद में सुलोचना का किरदार निभाते हुए देखा जा सकता है। 

सोनी की शादी महेश भट्ट से 20 अप्रैल 1986 को हुई थी। डायरेक्टर महेश भट्ट सोनी से शादी से पहले किरण भट्ट और परवीन बाबी के साथ अफेयर में थे। खबरों की माने तो जब महेश किरण साथ रहते थे तो सोनी और महेश का अफेयर चल रहा था। महेश भट्ट को सोनी राजदान से शादी करने के लिए एक अहम कदम उठाना पड़ा था। दरअसल, महेश भट्ट ने सोनी राजदान से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था ¡

साल 1998 में अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि महेश की पहली बीवी किरण भट्ट से तकरार हुआ करती थी। सोनी ने बताया कि जब महेश उनसे मिलते थे तो वह दोनों भी आपस में काफी झगड़ते थे लेकिन जब शादी हो गई तो उसके बाद लड़ाइयां धीरे-धीरे कम हो गई।

Web Title: Happy Birthday soni razdan

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे