मुनमुन सेन बर्थडेः 80 के दशक में अपने बोल्ड अंदाज के लिए थीं मशहूर, अब राजनीति में हैं सक्रिय  

By रामदीप मिश्रा | Published: March 28, 2018 05:20 AM2018-03-28T05:20:22+5:302018-03-28T05:20:22+5:30

मुनमुन सेन ने साल 1984 में फिल्म 'अंदर बाहर' से फिल्मी जगत में अपने करियर की शुरुआत की थी।

happy birthday Moon Moon Sen know about her career | मुनमुन सेन बर्थडेः 80 के दशक में अपने बोल्ड अंदाज के लिए थीं मशहूर, अब राजनीति में हैं सक्रिय  

मुनमुन सेन बर्थडेः 80 के दशक में अपने बोल्ड अंदाज के लिए थीं मशहूर, अब राजनीति में हैं सक्रिय  

नई दिल्ली, 28 मार्चः बॉलीवुड एक्ट्रेस मुनमुन सेन का आज 64वां जन्मदिन है। वह भारतीय सिनेमा की एक मशहूर अभिनेत्री हैं और बांग्ला फिल्मों की एक्ट्रेस सुचित्रा सेन की बेटी हैं। 28 मार्च 1954 को जन्मी सेन ने हिंदी समेत बंगाली, तमिल, तेलुगू, मलयालम, मराठी और कन्नड़ भाषा की करीब 60 फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही कई टीवी सीरीज में भी नजर आईं हैं। 

फिल्म 'अंदर बाहर' से शुरू हुआ करियर

मुनमुन सेन ने साल 1984 में फिल्म 'अंदर बाहर' से फिल्मी जगत में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 'कुछ तो है', '12 बी', 'वक्त का बादशाह', 'पत्थर के इंसान', 'तेरे बिना क्या जीना', 'प्यार की जीत', 'मुसाफिर' जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन काम किया। वहीं, साल 1987 में फिल्म 'सिरीवेन्नेला' के लिए बेस्ट सपोर्टंग एक्ट्रेस अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

सामाजिक कार्यों में भी रही है रुचि

मुनमुन सेन ने अपनी शिक्षा कलकत्ता से पूरी की है। बचपन से ही कला के क्षेत्र में मुनमुन की बहुत रुचि रही। उन्होंने कला के साथ सामाजिक कार्यों में भी बहुत रुचि दिखाई और शायद यही वजह रही कि उन्होंने शादी से पहले ही एक बच्चे को गोद लिया था। मुनमुन ने  फिल्मी जगत में अपने करियर की शुरुआत शादी के बाद की। उनकी शादी 1978 में हुई थी। आज उनकी दो बेटियां रीमा सेन और रिया सेन भी फिल्मों में काम करती हैं।

इस समय है तृणमूल पार्टी से सांसद

आपको बता दें मुनमुन सेन कभी भी एक सफल अभिनेत्री के तौर पर स्थापित नहीं हो पाईं और इसीलिए उन्होंने छोटे पर्दे का रुख कर लिया। मुनमुन सेन 80 के दशक में अपने बोल्ड और सेक्सी अंदाज के लिए लोगों में मशहूर थीं। इसके अलावा वह मार्च 2014 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुईं और 2014 में लोकसभा चुनाव में बांकुरा सीट से सांसद चुनी गईं। उन्होंने सीपीआई (एम) के नौवेली सांसद बासुदेव आचार्य को हराया।

Web Title: happy birthday Moon Moon Sen know about her career

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे