लाइव न्यूज़ :

Happy Birthday Kangana: ऋतिक से अफेयर से लेकर नेपोटिज्म तक कंगना रनौत ने दिए हैं बेबाक बयान, जानिए बर्थडे गर्ल के ऐसे ही किस्से

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 23, 2020 07:09 IST

कंगना बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अलग-अलग मुद्दों पर खुलकर विचार बेबाक और निडरता से रखकर चर्चा में रहती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअपने अभिनय के दम पर लोहा मजवाने वाली 'क्वीन' कंगना रनौत का आज जन्मदिन  हैनेशनल अवार्ड विजेता कंगना 23 मार्च 1987 में जन्‍म एक राजपूत परिवार में हिमाचल प्रदेश में हुआ है

अपने अभिनय के दम पर लोहा मजवाने वाली 'क्वीन' कंगना रनौत का आज जन्मदिन  है। नेशनल अवार्ड विजेता कंगना 23 मार्च 1987 में जन्‍म एक राजपूत परिवार में हिमाचल प्रदेश में हुआ है। बॉलीवुड की फैशनेबल एक्ट्रेस कही जाने वालीं कंगना ने बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता। बेबाक अंदाज से फैंस के दिलों पर राज करने वाली कंगना अपनी पहली ही फिल्म से फैंस को दीवाना कर गईं थीं 

कंगना बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अलग-अलग मुद्दों पर खुलकर विचार बेबाक और निडरता से रखकर चर्चा में रहती हैं। अपने अफेयर से लेकर पीएम मोदी को रोल मॉडल बताने तक कभी किसी भी बात को उन्होंने बिना झिझक के सभी के सामने रखा है। ऐसे में आज जानते हैं कंगना रनौत के ऐसे बयान जो बनाते है, उन्हें बॉलीवुड की बेबाक  'क्वीन

 

'माय च्वॉइस' पर दी थी अपनी राय

कंगना ने अपनी रखने के मामले में दीपिका पादुकोण को भी नहीं छोड़ा है। दीपिका के वीडियो 'माय च्वॉइस' पर उन्होंने कहा था कि महिला सशक्तीकरण का मतलब पुरुषों में हीनभावना( पैदा करना नहीं है। अगर हम ऐसा करते हैं, तो हमें पुरुषों के सशक्तीकरण पर 20 साल लगाने पड़ेंगे। उनके इस बयान का दीपिका ने भी जवाब दिया था। लेकिन उन्होंने बेहद अपने ही स्टाइल में बात कही थी।

मणिकर्णिका पर घेरा भी सितारों को

मणिकर्णिका की सफलता पर बॉलीवुड सितारों की चुप्पी पर कंगना ने जमकर मोर्चा खोला था। ये मोर्चा अभी तक उनका खुला हुआ है। करण जौहर से लेकर बड़े बड़े कई नाम उनकी चपेट में आए, कंगना ने कहा था कि बॉलीवुड में कई भी बड़े स्टार की फिल्म चलती है तो सब एप्रीसिएट करते हैं लेकिन मेरी फिल्म जो कि झांसी रानी की है इतना अच्छा कर रही है सब चुप हैं। कंगना की इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। 

अभिव्यक्ति का स्वतंत्रता का मतलब 

जयपुर लिट्रेचर फेस्टिवल में करण जौहर और काजोल ने कहा था कि भारत में अभिव्यक्ति की आज़ादी नहीं है। फिर क्या था कंगना को तो अपनी राय देनी ही थी।कंगना ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा,'अभिव्यक्ति का स्वतंत्रता का मतलब यह नहीं है कि किसी की भावनाएं आहत हों।'

ऋतिक के साथ का रिश्ता 

कंगना के अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ के अपने रिश्ते को सभी के सामने स्वीकार किया है। कंगना ने प्यार और रिलेशनशिप पर कहा था कि मैं भी रिलेशनशिप में ​​विश्वास रखती हूं, एक रिश्ते में कोई अगर अपना सब कुछ देता है और वह रिश्ता फिर भी आगे तक नहीं चल पाता तो इससे बेहतर है कि आप उससे बाहर आ जाएं। मेरे सारे एक्स मेरे साथ वापस आना चाहते है, मैं ये एक रिकॉर्ड रखती हूं। कंगना और ऋतिक रोशन के बीच कथित तौर पर प्रेम संबध की बात सामने आई थी। विवाद उस समय शुरू हुआ था, जब कंगना ने एक रितिक को सिली एक्स कहा। मामला तब गरमा गया था, जब दोनों ने एक दूसरे को कानूनी नोटिस भेज दिए थे।

पीएम को बताया रोल मॉडल

एक कार्यक्रम में हाल ही में कंगना ने पीएम मोदी को अपना रोल मॉडल बताया था। इतना ही नहीं कंगना ने ये भी कहा था वह पीएम की बहुत बड़ी फैंन हैं। उन्होंने कहा था कि मैं ज्यादा अखबार तो नहीं पढ़ती लेकिन वह एक सक्सेस स्टोरी हैं, एक आम आदमी की महत्वाकांक्षा, एक चायवाला आज देश का पीएम है,यह उनकी नहीं देश के लोकतंत्र की जीत है। 

नेपटिज़्म के फ्लैग बियरर और मूवी माफिया

नेपोटिज़्म पर कंगना ने अपनी बात रखी तो बॉलीवुड में कईयों को मिर्ची लगी। एक चैट शो के दौरान कंगना रनौत ने करण जौहर से कहा, 'अगर कभी मेरी बायोपिक बनी तो आप उसमें बॉलीवुड के स्टोरियोटिपिकल बड़े आदमी की भूमिका निभाएंगे। जो नए लोगों को मौका नहीं देता है। आप बॉलीवुड में नेपोटिज़्म के फ्लैग बियरर (भाई-भतीजावाद के ध्वजवाहक) और मूवी माफिया हैं।' उनके इस बयान ने हलचल मचा दी थी।

टॅग्स :बर्थडे स्पेशलकंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस