Happy Birthday Kajol: जब चुलबुली काजोल ने विलेन बन जीता फिल्मफेयर अवॉर्ड, जानिए इनके बारे में
By वैशाली कुमारी | Published: August 5, 2021 07:22 AM2021-08-05T07:22:03+5:302021-08-05T08:50:52+5:30
काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को मुम्बई में हुआ था। इनकी मां तनुजा है और पिता निर्माता-निर्देशक सोमू मुखर्जी थे। काजोल ने अजय देवगन से साल 1999 में शादी कर ली थी।
आज बॉलीवुड की चुलबुली काजोल का 47वां जन्मदिन है। काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को मुम्बई में हुआ था। इनकी मां तनुजा है और पिता निर्माता-निर्देशक सोमू मुखर्जी है। काजोल ने अजय देवगन से साल 1999 में शादी कर ली थी। अजय देवगन और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड की शानदार जोड़ियों मे से एक मानी जाती है। इन दोनों कलाकारों के दो बच्चे है बेटी न्यासा और बेटा युग। आज काजोल का जन्मदिन है तो आइए जानते है उनके बारे मे कुछ खास बातें।
1992 में फिल्म 'बेखुदी' से करियर की शुरुआत
काजोल ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1992 में आई फिल्म 'बेखुदी' से की थी। इसके बाद काजोल ने बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक फिल्मों में की और लोगों को अपना दिवाना बना दिया। काजोल ने अपने फिल्मी करीयर में अब तक बाजीगर, करण अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, गुप्त, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, दिलवाले और तानाजी सहित कई शानदार फिल्मे की हैं और अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है।
काजोल और शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को हिंदी सिनेमा की शानदार फिल्मों में से एक माना जाता हैं।
सर्वश्रेष्ठ खलनायिका का भी मिला है अवॉर्ड
बात करें अवार्ड कि तो काजोल को फिल्म कुछ कुछ होता, कभी खुशी कभी गम, फना, माई नेम इज खान के लिए फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिल चुका है। वहीं काजोल की फिल्म गुप्त साल 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में नेगेटिव रोल प्ले किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ खलनायिका का पुरस्कार मिला था। इतना ही नहीं काजोल को साल 2011 में पद्मश्री पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।
काजोल अपनी फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। अभिनेता अजय देवगन के साथ लंबी प्रेम कहानी के बाद उन्होंने साल 1999 में उनसे शादी की थी। बता दें कि काजोल का सिंगापुर के मैडम तुसाद में वैक्स स्टेच्यू भी लगा है।