Genelia D'souza Birthday: रितेश देशमुख के पिता को नापसंद थीं जेनेलिया डिसूजा, जानिए उनके बारे कुछ ख़ास बातें
By विवेक कुमार | Published: August 5, 2018 08:11 AM2018-08-05T08:11:22+5:302018-08-05T08:52:00+5:30
Happy Birthday Genelia D'souza Biography, Unknown facts: जेनेलिया ने बॉलीवुड में फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक फिल्म 'जाने तू या जाने ना', 'चांस पे डांस', 'फोर्स', 'तेरे नाल लव हो गया' और 'जय हो' जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।
बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा का आज जन्मदिन है। 5 अगस्त 1987 मुंबई (महाराष्ट्र) में जन्मीं जेनेलिया का नाम उनकी मां जेनेट और पिता नील के नाम का मिश्रण है। जेनेलिया का निक नेम 'चीनू' है। जेनेलिया ने सिर्फ 15 साल की उम्र में ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। 21 साल की उम्र में उन्होंने फिल्मी करियर की शुरुआत की।
जेनेलिया ने बॉलीवुड में फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक फिल्म 'जाने तू या जाने ना', 'चांस पे डांस', 'फोर्स', 'तेरे नाल लव हो गया' और 'जय हो' जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।
जेनेलिया ने साउथ में भी कई फिल्मों में काम किया है। 2006 में उन्हें तेलुगु फिल्म 'बोमारिल्लु' के लिए पहला फिल्मफेयर अवार्ड जीता था।
जेनेलिया ने अभिनेता रितेश देशमुख से शादी की है। रितेश के पिता विलासराव देशमुख मंत्री हैं। दोनों की पहली मुलाकात 'तुझे मेरी कसम' के दौरान हुआ था। ऐसी भी खबर थी कि पहली फिल्म के बाद ही दोनों सगाई करना चाहते थे लेकिन रितेश के पिता विलासराव देशमुख इसके लिए तैयार नहीं थे।
3 फरवरी 2012 को दोनों ने शादी कर ली थी। दोनों ने पहले महाराष्ट्रीयन और फिर क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी की थी। दोनों के दो बेटे रियान और राहिल हैं।