गुरुग्राम पुलिस ने 'कबीर सिंह' को किया ट्रोल, लिखा-जब खुद बचोगे तभी प्रीति को बचा पाओगे...
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 7, 2020 02:25 PM2020-02-07T14:25:13+5:302020-02-07T14:25:29+5:30
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में पुलिस ने फिल्म कबीर सिंह में शाहिद कपूर द्वारा अभिनीत कैरेक्टर कबीर सिंह को ट्रोल किया है।
गुरुग्राम पुलिस ने हाल ही में एक ऐसा ट्वीट किया है जो सोशल मीडिया पर छा गया है। पुलिस के द्वारा किए गए इस ट्वीट में कबीर सिंह में शाहिद कपूर द्वार अभिनीत कबीर सिंह को जमकर ट्रोल किया है। दरअसल फिल्म के एक सीन को शेयर किया है। जब कबीर सिंह प्रीति को बचाने के लिए बुलेट जा रहा होता है लेकिन उसने उस समय हेलमेट नहीं पहना होता है।
गुरुग्राम पुलिस ने फिल्म के इसी सीन का स्नैपशॉट लिया और तस्वीर को फोटोशॉप कर शाहिद को हेटमेट पहना दिया। गुरुग्राम पुलिस का ये ट्वीट हर तरफ छा गया है। लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
इस फोटो को पोस्ट करते हुए गुरुग्राम पुलिस ने कैप्शन में लिखा है कि जब खुद बचोगे तब ही प्रीति को बचा पाओगे। साथ ही फोटो पर लिखा है कि बाइक चलाते हुए। हमेशा हेलमेट लगाएं। पुलिस की इस पहल की खूब तारीफ हो रही है। इससे पहले भी गुरुग्राम पुलिस ने लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने के लिए ऐसे ही मीम्स शेयर किए हैं।
Jab khud bachoge tabhi Preeti ko bacha paoge... pic.twitter.com/nW3KAHuQCZ
— Gurugram Traffic Police (@TrafficGGM) February 5, 2020
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने टूवीलर चलाने वालों को इस मीम के जरिये जागरूक करने की कोशिश की है। पुलिस ने ट्वीट में शाहिद और कियारा को भी टैग किया है। पुलिस के ट्वीट के बाद यूजर्स के मजेदार कमेंट आने लगे। ऐसे ही कुछ रोचक कमेंट आप यहां देख सकते हैं।
Kabir Singh ji, Preeti ji Ko traffic rules samjhate huye!!! 😁 pic.twitter.com/1e7m0eBwrn
— Pallavi (@pallavityagi27) February 6, 2020
— Sakth Launda (@ThakurSahab189) February 5, 2020
@TrafficGGM sir Preeti khud without helmet ghum rahi hai...
— Mynation_Mr_Zaveri (@Mynation13) February 7, 2020
Have a look... pic.twitter.com/iL3ul0VW2R