Video: पत्नी दीपिका के लिए सोलो रैप शो करेंगे रणवीर, जानिए क्या है कारण?
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 11, 2019 10:53 AM2019-01-11T10:53:34+5:302019-01-11T10:53:34+5:30
हाल ही में 'गली ब्वॉय' का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस दौरान मीडिया ने रणवीर और आलिया से कई तरह के सवाल किए जिनका दोनों ने जमकर जवाब भी दिया।
रणवीर सिंह सिंबा फिल्म की सफलता के बाद अब 'गली ब्वॉय' के जरिए पर्दे पर आने वाले हैं। दीपिका पादुकोण से शादी के बाद ये उनकी दूसरी फिल्म है ऐसे में अभी भी वह जहां भी जाते हैं उनसे पत्नी से रिलेटिड ही सवाल किए जा रहे हैं।
हाल ही में 'गली ब्वॉय' का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस दौरान मीडिया ने रणवीर और आलिया से कई तरह के सवाल किए जिनका दोनों ने जमकर जवाब भी दिया। इसी दौरान जब रणवीर से पूछा गया कि क्या उन्होंने वाइफ दीपिका के लिए कोई रैप सॉन्ग लिखा है? तो इसके जवाब में 'हां, वो तो मैं उनके लिए स्पेशल सोलो शो दूंगा। इसके बाद उन्होंने यह भी बताया कि दीपिका ने अभी तक फिल्म का ट्रेलर नहीं देखा है लेकिन उन्हें 'गली बॉय' का टीजर काफी पसंद आया था।
'गली ब्वॉय' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर आलिया से पूछा गया कि गली ब्वॉय में रणवीर सिंह और ब्रह्मस्त्र में रणबीर कपूर के साथ काम करने का उनका एक्सपीरियेंस कैसा रहा। इस सवाल पर रणवीर ने आलिया की चुटकी ली।
आलिया भटट् ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, दोनों के साथ काम करने में काफी समानता है, बस फर्क इतना है कि मैं एक के साथ गली ब्वॉय कर रही हूं और दूसरे के साथ ब्रह्मस्त्र। इस पर बीच मेंरणवीर सिंह बोलते हुए कहते हैं कि एक थोड़ा ज्यादा स्पेशल है और एक थोड़ा कम। इस पर आलिया भट्ट ब्लश करते हुए नजर आईं। गली ब्वॉय' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर रणवीर सिंह काफी मस्ती के मूड में भी नजर आए।
इसे जोया अख्तर डायरेक्ट कर रही हैं, जबकि रितेश सिद्धवानी, जोया अख्तर और फरहान अख्तर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 14 फरवरी 2019 को रिलीज होगी। खबरों की मानें तो यह फिल्म मुंबई के धारावी इलाके में रहने वाले भारतीय रैपर के जीवन पर आधारित है।