महाभारत में 'शकुनि' की भूमिका निभाने वाले गुफी पेंटल अस्पताल में भर्ती कराए गए, हालत गंभीर: रिपोर्ट

By विनीत कुमार | Published: June 2, 2023 05:46 PM2023-06-02T17:46:18+5:302023-06-02T17:52:09+5:30

गुफी पेंटल की तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनके स्वास्थ्य को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि गुफी पेंटल की दोस्त और टीवी एक्ट्रेस टीना घई से उनके अस्पताल में भर्ती किए जाने की पुष्टि की है।

Gufi Paintal Hospitalised, best known for Shakuni Mama role in Mahabharat | महाभारत में 'शकुनि' की भूमिका निभाने वाले गुफी पेंटल अस्पताल में भर्ती कराए गए, हालत गंभीर: रिपोर्ट

गुफी पेंटल अस्पताल में भर्ती कराए गए, हालत गंभीर: रिपोर्ट (फाइल फोटो)

मुंबई: बीआर चोपड़ा के मशहूर टीवी धारावाहिक 'महाभारत' में शकुनि का किरदार निभाने वाले 78 साल के गुफी पेंटल को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति गंभीर है। उनकी दोस्त और टीवी एक्ट्रेस टीना घई से गुफी पेंटल को अस्पताल में भर्ती किए जाने की पुष्टि की है। गुफी पेंटल महाभारत सीरियल सहित कई अन्य धारावाहिकों और फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने कुछ फिल्मों का निर्देशन और निर्माण भी किया है।

टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार टीना घई ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर गुफी पेंटल के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लोगों से प्रार्थना करने की गुजारिश की ताकि गुफी पेंटल जल्द ठीक हो सकें। हालांकि उन्होंने बहुत विस्तृत जानकारी नहीं दी है कि पेंटल को आखिर क्या हुआ है। समझा जाता है कि गुफी पेंटल के परिवार के लोग फिलहाल कोई जानकारी साझा नहीं करना चाहते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार गुफी पेंटल की तबीयत लंबे समये से लगातार खराब चल रही थी लेकिन 31 मई को स्थिति ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें आननफानन में अस्पताल ले जाया गया।

बता दें कि गुफी पेंटल टीवी धारावाहिकों के भी निर्शेशन कर चुके हैं। हालांकि, उनकी घर-घर में पहचान उनके शकुनि के किरदार के लिए है। 1980 के दशक में दूरदर्शन पर प्रसारित 'महाभारत' सीरियल खूब लोकप्रिय हुआ था। इसके अलावा रफूचक्कर, देश-परदेश, मैदान-ए-जंग, दावा आदि में भी उनका काम काफी सराहनीय रहा। वे कई अन्य टीवी शो जैसे- कानून, सौदा, अकबर-बीरबल, ओम नम: शिवाय, मिसेज कौशिक की पांच बहुएं आदि के भी हिस्सा रहे।  

Web Title: Gufi Paintal Hospitalised, best known for Shakuni Mama role in Mahabharat

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे