कैफी आजमी की 101वीं जयंती पर Google ने बनाया Doodle,11 साल की उम्र से लिखने लगे थे गजल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 14, 2020 08:30 AM2020-01-14T08:30:40+5:302020-01-14T08:30:40+5:30

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पैदा हुए सैयद अतहर हुसैन रिजवी यानी कैफी आजमी ने अपनी पहली कविता 11 साल की उम्र में लिखी थी। वह महात्मा गांधी के 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन से भी प्रेरित थे।

google celebrate indian urdu poet kaifi azmi 101 birth anniversary | कैफी आजमी की 101वीं जयंती पर Google ने बनाया Doodle,11 साल की उम्र से लिखने लगे थे गजल

कैफी आजमी की 101वीं जयंती पर Google ने बनाया Doodle,11 साल की उम्र से लिखने लगे थे गजल

HighlightsGoogle ने देश के प्रसिद्ध कवि, गीतकार और कार्यकर्ता कैफी आजमी की 101 वीं जयंती मनाई पर डूडल बनाकर उनकी जयंती मनाई है।गूगल कैफी आाजमी की 101वीं बर्थ एनिवर्सरी को सेलिब्रेट कर रहा है।

Google ने देश के प्रसिद्ध कवि, गीतकार और कार्यकर्ता कैफी आजमी (Kaifi Azmi) की 101 वीं जयंती मनाई पर डूडल बनाकर उनकी जयंती मनाई है। गूगल कैफी आाजमी की 101वीं बर्थ एनिवर्सरी को सेलिब्रेट कर रहा है। गूगल ने अपने डूडल में कैफी आजमी की फोटो लगाई है जिसमें वह माइक के सामने नजर आ रहे हैं। कैफी  20वीं सदी के सबसे प्रसिद्ध कवियों में से एक थे।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पैदा हुए सैयद अतहर हुसैन रिजवी यानी कैफी आजमी  ने अपनी पहली कविता 11 साल की उम्र में लिखी थी। वह महात्मा गांधी के 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन से भी प्रेरित थे।

कैफी आजमी का पहला कविता संग्रह 'झंकार' 1943 में प्रकाशित हुआ था। उन्होंने हिन्दी फिल्मों के लिए भी कई प्रसिद्ध गीत व गजलें भी लिखीं, जिनमें देशभक्ति का अमर गीत कर चले हम फिदा, जान-ओ-तन साथियों भी शामिल है।

कैफी को कई अवॉर्ड से नवाजा गया था।जिनमें 3 फिल्मफेयर अवार्ड, साहित्य और शिक्षा के लिए प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार और साहित्य अकादमी फैलोशिप, भारत के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान में से एक मिले।


 

Web Title: google celebrate indian urdu poet kaifi azmi 101 birth anniversary

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे