एक्टर गिरीश कर्नाड के निधन पर शोक में डूबा बॉलीवुड जगत, ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 10, 2019 01:56 PM2019-06-10T13:56:35+5:302019-06-10T13:56:35+5:30

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बॉलीवुड की कई हस्तियों ने एक्टर गिरीश कर्नाड को सोशल मीडिया पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

girish karnad died celebrities tweet | एक्टर गिरीश कर्नाड के निधन पर शोक में डूबा बॉलीवुड जगत, ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

एक्टर गिरीश कर्नाड के निधन पर शोक में डूबा बॉलीवुड जगत, ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

Highlightsसोनम कपूर ने भी गिरीश कर्नाड को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। गिरीश कर्नाड के निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।

सिनेमाजगत में 49 साल तक राज करने वाले एक्टर गिरीश कर्नाड अब हमारे बीच नहीं रहे। गिरीश कर्नाड के निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। आज सुबह उनका निधन हो गया। गिरीश के निधन की खबर मिलते ही राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बॉलीवुड की कई हस्तियों ने एक्टर गिरीश कर्नाड को सोशल मीडिया पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 

सोनम कपूर ने भी गिरीश कर्नाड को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। सोनम कपूर ने लिखा- 'भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। मुझे उनका काम बहुत पसंद था।' वहीं श्रुति हासन ने ट्वीट किया-  'भगवान आपकी आत्मा को शांति दे गिरीश कर्नाड सर। आपका हास्य हमेशा याद किया जाएगा।' 
 





मधुर भंडारकर ने लिखा- 'गरीश कर्नाड के निधन की खबर से बहुत दुखी हूं। वह हमेशा अपने काम की वजह से याद किए जाएंगे। वह थियेटर पर्सनालिटी, फिल्म एक्टर और डायरेक्टर थे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्त और फैंस के साथ हैं।' 
 
if

गिरीश के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। # गिरीश जी वह एक महान कलाकार, विद्वान और एक शानदार नाटककार थे। फिल्म उत्सव में मेरी पहली छोटी उपस्थिति उनके निर्देशन में थी। साथ ही # तुगलक और # हयावादन - दोनों में अभिनय किया - उनके द्वारा लिखे गए नाटक। ओम शांति.

 गिरीश ने कन्नड़ फिल्म संस्कार(1970) से अपना एक्टिंग और स्क्रीन राइटिंग डेब्यू किया था। इस फिल्म ने कन्नड़ सिनेमा का पहले प्रेजिडेंट गोल्डन लोटस अवार्ड जीता थाय़ बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म 1974 में आयी जादू का शंख थी। बॉलीवुड फिल्म निशांत (1975), शिवाय और चॉक एन डस्टर में भी काम किया था।

Web Title: girish karnad died celebrities tweet

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे