Ganesh Chaturthi 2019: शिल्पा शेट्टी से लेकर विवेक ओबेरॉय तक के घर पधारे गणपति, देखें बप्पा की कुछ खास फोटो
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 2, 2019 09:31 IST2019-09-02T08:59:52+5:302019-09-02T09:31:05+5:30
फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने गणेश उत्सव के अवसर पर अपने घर पर हर बार की तरह इस बार भी गणपति की मूर्ति की स्थापना की हैl

Ganesh Chaturthi 2019: शिल्पा शेट्टी से लेकर विवेक ओबेरॉय तक के घर पधारे गणपति, देखें बप्पा की कुछ खास फोटो
गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है।महाराष्ट्र में इस त्योहार का जोश खास रूप से देखने को मिलता है। ऐसे में हर कोई अपने घर बप्पा को लेकर आता है। अब इस लिस्ट में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का नाम भी जुड़ गया है। शिल्पा भी धूमधाम के साथ बप्पा को लेकर आई हैं।
शिल्पा ने गणेश वंदना के लिए गणपति की मूर्ति की स्थापना अपने घर की है। इस दौरान की फोटो सोशल मीडियो पर वायरल हो रही हैं। इन फोटो में शिल्पा को अपने घर लाते हुए देखा जा सकता है।
इस दौरान वह काफी खुश नजर आईं और गणपति के रंग में रंगी नजर आईं।शिल्पा शेट्टी हर वर्ष अपने घर गणपति बप्पा की विधिवत पूजा-अर्चना और प्राण प्रतिष्ठा करती है और बाद में उनका विधिवत विसर्जन भी करती है।
शिल्पा अकेली नहीं जिसके घर बप्पा पधारते हों उनकी तरह से बॉलीवुड के कई कलाकार अपने घरों में गणपति जी की मूर्ति बिठाते हैं। विवेक ओबेरॉय के घर भी गणपति पधारे हैं।एक तरफ विवेक जहां बाप्पा की मूर्ति अपनी गोद में उठाए दिखाई दिए।वहीं उनकी पत्नी आरती कर बाप्पा का स्वागत करती दिखाई दी।
जिनमें सलमान खान, शाहरुख खान, एकता कपूर जैसे सितारों के घर गणपति की स्थापना की जाती है। अब देखना होगा कि इस साल कौन कौन अपने घर गणपति का सेलेब्रिसेन करता है।गौरतलब है कि अगले 10 दिनों तक महाराष्ट्र और देश के अन्य भागों में गणेशोत्सव की धूम रहेगी लेकिन इस त्यौहार को महाराष्ट्र में बढ़-चढ़कर मनाया जाता हैं।