लाइव न्यूज़ :

16 साल की उम्र में लोगों के घर में मांजे बर्तन, होटल में किया सिक्योरिटी गार्ड का काम, संघर्षों से अमित साध ने पाया ये खास मुकाम

By अमित कुमार | Updated: July 15, 2020 11:43 IST

ब्रीद के पहले कामयाब सीजन के बाद अमित ब्रीदः इंटू द शैडोज में भी इंस्पेक्टर कबीर सावंत का रोल प्ले कर रहे हैं। अमित के इस किरदार को फैंस ने खूब सराहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअमित की लड़खड़ाती फिल्मी करियर को सलमान खान की फिल्म सुल्तान ने बचाने का काम किया। अमित को बॉलीवुड में अपनी दूसरी फिल्म हासिल करने के लिए दो साल का लंबा वक्त लग गया। अमित साध ने बॉलीवुड डेब्यू सुशांत सिंह राजपूत और राजकुमार राव के साथ फिल्म 'काई पो चे' से किया था।

बॉलीवुड एक्टर अमित साध को वेब सीरीज ब्रीद से इंडस्ट्री में एक खास पहचान मिली। अमित साध ने बॉलीवुड डेब्यू सुशांत सिंह राजपूत और राजकुमार राव के साथ फिल्म 'काई पो चे' से किया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की लोगों ने तारीफ भी की। लेकिन अमित को अपनी दूसरी फिल्म हासिल करने के लिए दो साल का लंबा वक्त लग गया। 

सुशांत सिंह राजपूत और राजकुमार राव को जहां लीड रोल में फिल्में ऑफर होने लगे थे। वहीं अमित को यह कहकर नकार दिया जाता था कि वह अपने बलबूते फिल्मों को नहीं चला सकते। अमित की लड़खड़ाती फिल्मी करियर को सलमान खान की फिल्म सुल्तान ने बचाने का काम किया। इस फिल्म के बाद अमित को कई प्रोजेक्ट मिलने लगे। 

कतई आसान नहीं था बॉलीवुड में एंट्री पाना

हालांकि, अमित साध ने लंबे संघर्ष के बाद फिल्मों में साइड एक्टर का रोल प्ले करना शुरू कर दिया था। बतौर लीड हीरो वह तापसी पन्नू के साथ रनिंग शादी और गुड्डू रंगीला में नजर आए थे। लेकिन ये दोनों ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। अमित के लिए बॉलीवुड में एंट्री करना कतई आसान नहीं था। बचपन के दिनों में अमित ने कई तरह की परेशानियों का सामना किया है। 

बिग बॉस के पहले सीजन का हिस्सा रह चुके हैं अमित साध

एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि फिल्मी दुनिया में आने से पहले उन्होंने लोगों के घर में बर्तन मांजे थे। इतना ही नहीं इसके बाद वह एक होटल में सिक्योरिटी गार्ड का काम किया था। अमित बिग बॉस के पहले सीजन का हिस्सा भी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम भी किया है। अमित जल्द ही विद्युत जामवाल के साथ यारा में भी नजर आने वाले हैं।  

 

टॅग्स :बॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच