लाइव न्यूज़ :

सुशांत केस: सुनंदा पुष्‍कर मामले की जांच करने वाले फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद लेगी सीबीआई

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 20, 2020 19:12 IST

सुशांत सिंह राजपूत के मामले में सीबीआई नए सिरे से फॉरेंसिक जांच कराने वाली है। ऐसे में सुनंदा पुष्कर मामले की जांच करने वाले फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ सुधीर गुप्ता इस बार सीबीआई की मदद करने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजांच करने वाली फॉरेंसिक टीम का नेतृत्‍व डॉक्‍टर गुप्ता करेंगे।जल्द ही AIIMS की फॉरेंसिक टीम सुशांत सिंह राजपूत के बांद्रा स्थित घर जाकर जांच करेगी।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने से ज्यादा हो गया है। वहीं, अब इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। ऐसे में अब सीबीआई मामले के हर पहलू की जांच में जुटी हुई है। यही नहीं, सीबीआई नए सिरे से फॉरेंसिक जांच कराने वाली है। इस बीच ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि फॉरेंसिक डॉक्‍टर सुधीर गुप्‍ता अब सुशांत मामले में सीबीआई की मदद करेंगे।

टाइम्स नाउ की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, जांच करने वाली फॉरेंसिक टीम का नेतृत्‍व डॉक्‍टर गुप्ता करेंगे। ऐसे में अब जल्द ही AIIMS की फॉरेंसिक टीम सुशांत सिंह राजपूत के बांद्रा स्थित घर जाकर जांच करेगी। यहां पर एक बार फिर क्राइम सीन को रीक्रिएट किया जाएगा। मालूम हो, डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने ही बतौर फॉरेंसिक एक्सपर्ट सुनंदा पुष्कर मामले में मदद की थी। 

रिपोर्ट की मानें तो सुशांत मामले की जांच करने के लिए सीबीआई ने तीन टीमें बनाई हैं, जिसमें से हर एक टीम अलग-अलग पहलू की जांच करेगी। हर एक टीम में तीन सदस्य होंगे। बता दें, 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। तब से मुंबई पुलिस मामले की जांच में जुटी थी, लेकिन अब ये मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस