सलमान खान हैं साल 2018 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारे, पढ़िए टॉप 10 की पूरी लिस्ट
By मेघना वर्मा | Published: July 5, 2019 06:48 PM2019-07-05T18:48:08+5:302019-07-06T19:07:59+5:30
पिछले साल भी सलमान खान इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर थे। पिछले साल उनकी फिल्म ट्यूबलाइट बॉक्सऑफिस पर फ्लॉप हुई थी।
बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान, कमाई के मामले में भी दबंग हैं। साल 2018 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों की लिस्ट में भाईजान का नाम सबसे पहले आता है। सिर्फ यही नहीं इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया भट्ट और सचिन तेंदुलकर का नाम भी शामिल है। नीचे पढ़िए पूरी लिस्ट और किस एक्टर ने पिछले साल कमाए कितने रुपए।
फोर्ब्स की रिपोर्ट की मानें तो साल 2018 में सलमान खान ने 253.24 करोड़ की कमाई की। वहीं दूसरे नंबर पर रहे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली जिन्होंने बीते साल 228.09 करोड़ की कमाई की है। तीसरे नंबर पर हैं खिलाड़ी अक्षय कुमार जिन्होंने 185 करोड़ की कमाई की। चौथे नंबर पर हैं दीपिका पादुकोण जिन्होंने 112.8 करोड़ की कमाई की है। पांचवे नंबर पर हैं महेन्द्र सिंह धोनी। जिन्होंने साल 2018 में 101.77 करोड़ की कमाई की।
वहीं इस लिस्ट में अगला नंबर आता है आमिर खान का जिन्होंने 97.5 करोड़ की कमाई की। इसके बाद अमिताभ बच्चन 96.17 करोड़, रणवीर सिंह 84.67 करोड़, सचिन तेंदुलकर 80 करोड़, अजय देवगन 74.5 करोड़, एआर रहमान 66.75 करोड़, आलिया भट्ट 58.83 करोड़, शाहरूख खान 56 करोड़ और रजनीकांत ने 50 करोड़ की कमाई की है।
क्रं. | सेलिब्रिटी के नाम | कमाई (करोड़ो में) |
1. | सलमान खान | 253.24 |
2. | विराट कोहली | 228.09 |
3. | अक्षय कुमार | 185 |
4. | दीपिका पादुकोण | 112.8 |
5. | महेन्द्र सिंह धोनी | 101.77 |
6. | आमिर खान | 97.5 |
7. | अमिताभ बच्चन | 96.17 |
8. | रणवीर सिंह | 84.67 |
9. | सचिन तेंदुलकर | 80 |
10. | अजय देवगन | 74.5 |
वहीं पिछले साल भी सलमान खान इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर थे। पिछले साल उनकी फिल्म ट्यूबलाइट बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। उसके बावजूद सलमान खान ने पिछले साल 232.83 करोड़ की कमाई की थी। वहीं दूसरे नंबर पर शाहरुख खान और तीसरे नंबर पर विराट कोहली थे।