Flashback 2019: विद्या सिन्हा से लेकर गिरीश कर्नाड तक, 2019 में इन सेलेब्स ने फैंस को हमेशा के लिए कहा अलविदा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 13, 2019 05:28 PM2019-12-13T17:28:56+5:302019-12-13T17:28:56+5:30

इस साल बॉलीवुड ने अपने कई बेहतरीन कलाकारों को हमेशा के लिए खो दिया है। ऐसे कलाकार जिन्होंने अपनी नायाब एक्टिंग से फैंस को मनोरंजित किया अब हमारे बीच नहीं रहे हैं।

Flashback 2019: these bollywood celebrities passes away in year 2019 | Flashback 2019: विद्या सिन्हा से लेकर गिरीश कर्नाड तक, 2019 में इन सेलेब्स ने फैंस को हमेशा के लिए कहा अलविदा

Flashback 2019: विद्या सिन्हा से लेकर गिरीश कर्नाड तक, 2019 में इन सेलेब्स ने फैंस को हमेशा के लिए कहा अलविदा

Highlightsसाल 2019 खत्म होने को है। ये साल अपनी खट्टी मीठी यादें देकर जाने वाले है। हम आपको बताते हैं इस साल किन कलाकारों ने बॉलीवुड को अलविदा कहा है।

साल 2019 खत्म होने को है। ये साल अपनी खट्टी मीठी यादें देकर जाने वाले है। ये साल हिंदी सिनेमा के लिए काफी अजीब रहा है।इस साल बॉलीवुड ने अपने कई बेहतरीन कलाकारों को हमेशा के लिए खो दिया है। ऐसे कलाकार जिन्होंने अपनी नायाब एक्टिंग से फैंस को मनोरंजित किया अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। हम आपको बताते हैं इस साल किन कलाकारों ने बॉलीवुड को अलविदा कहा है।

राजकुमार बड़जात्या 

फैंस को एक से एक नायाब फिल्में देने वाले फिल्म प्रोड्यूसर राजकुमार बड़जात्या का निधन 21 फरवरी को हुआ था। राजकुमार बड़जात्या, निर्देशक सूरज बड़जात्या के पिता थे। राजकुमार बड़जात्या ने हम आपके हैं कौन', 'हम साथ-साथ हैं' और 'विवाह' और प्रेम रतन धन पायो जैसे पारिवारिक ड्रामा फिल्मों में एक है।

विद्या सिन्हा

अपने जमाने की फेमस एक्ट्रेस विद्या सिन्हा ने इस साल आखिरी सांस ली। विद्या ने 15 अगस्त को आखिरी सांस ली। विद्या को लंग्स और कार्डिएक डिस्ऑर्डर की समस्या थी। विद्या ने  1974 में फिल्म राजा काका से पर्दे पर कदम रखे थे। 

वीरू कृष्णनन

एक्टर और कथक गुरु वीरू कृष्णनन का निधन 7 सितंबर को ह गया था। बता दें कि वीरू फिल्म राजा हिंदुस्तानी और इश्क जैसी फिल्म में नजर आए थे। उन्होंने इन फिल्मों में अहम रोल निभाया था। वह कथक करने के लिए भी जाने जाते थे।

विजू खोटे

78 साल की उम्र में 30 सितंबर को दिग्गज अभिनेता विजू खोटे का निधन हो गया था। हिन्दी व मराठी फिल्मों के अलावा उन्होंने कई अन्य फिल्मों में काम किया था। विजू को शोले फिल्म में कालिया के रोल से शोहरत मिली थी। विजू ने बॉलीवुड में निगेटिव रोल करके खुद को साबित किया था।

शौकत आजमी

बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी की मां और मशहूर शायर कैफी आजमी की पत्नी शौकत आजमी का निधन 22 नवंबर को हुआ। शौकत का निधन 90 साल की उम्र में हुआ। वह एक मशहूर एक्ट्रेस थीं। शौकत ने उमराव जान  और गरम हवा बाजार जैसी फिल्मों में यादगार भूमिका निभाई थी।

वेणु माधव

तेलुगू फिल्म जगत के मशहूर कॉमेडियन वेणु माधव ने भी इस साल अलविदा कह दिया था। वेणु ने 25 सितंबर को दुनिया को अलविदा कहा। एक्टर काफी समय से बीमार चल रहे थे।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वेणु को लीवर और किडनी संबंधित तकलीफ थी।

गिरीश कर्नाड

एक्टर गिरीश कर्नाड का निधन भी 2019 में हुआ। गिरीश कर्नाड ने 10 जून को अलविदा कह दिया था। एक्टर ज्ञानपीठ अवॉर्ड से सम्मानित थे। अभिनेता के अवाला गिरीश कर्नाड लेखक और निर्देशक भी थे।गिरीश कर्नाड को 1998 में ज्ञानपीठ सहित पद्मश्री व पद्मभूषण जैसे कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।

वीरु देवगन

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के पिता और बॉलीवुड के जाने माने स्टंट निर्देशक वीरु देवगन का निधन भी इसी साल हो गया है। वीरु का निधन 27 मई को हुआ। वीरु फिल्मों में एक्टिंग और प्रोड्यूसर के तौर पर सक्रिय हुआ करते थे। अपने करियर में करीब 3 दर्जन से ज्यादा फिल्मों में स्टंट और एक्शन कोरियोग्राफर के तौर पर काम किया था।

Web Title: Flashback 2019: these bollywood celebrities passes away in year 2019

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे