Flashback 2019: शाहरुख खान से दीपिका पादुकोण तक, 2019 में पर्दे से गायब रहे ये बड़े स्टार्स

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 17, 2019 03:17 PM2019-12-17T15:17:33+5:302019-12-17T15:17:33+5:30

दरअसल इस साल कई सेलेब्स पर्दे से गायब रहे। आइए जानते हैं कौन से वो स्टार्स हैं जिनकी कोई भी फिल्म 2019 में पर्दे पर नहीं आई।

Flashback 2019: shah rukh khan to deepika padukone these bollywood celebs has no release this year | Flashback 2019: शाहरुख खान से दीपिका पादुकोण तक, 2019 में पर्दे से गायब रहे ये बड़े स्टार्स

Flashback 2019: शाहरुख खान से दीपिका पादुकोण तक, 2019 में पर्दे से गायब रहे ये बड़े स्टार्स

Highlightsइस बॉलीवुड के कई सेलेब्स की अनगिनत फिल्में रिलीज हुईंफैंस ने पर्दे पर अपने स्टार्स को जमकर मजे लिए हैं

इस बॉलीवुड के कई सेलेब्स की अनगिनत फिल्में रिलीज हुईं। फैंस ने पर्दे पर अपने स्टार्स को जमकर मजे लिए हैं। अब ये साल खत्म होने को है। ये साल खट्टी मीठी यादें लेकर जा रहा है। हर साल की तरह से साल भी यादगार रहा।

लेकिन कई ऐसे फैंस रहे जिनके स्टार्स के कारण उनको इस साल निराश हाथ लगी। दरअसल इस साल कई सेलेब्स पर्दे से गायब रहे। आइए जानते हैं कौन से वो स्टार्स हैं जिनकी कोई भी फिल्म 2019 में पर्दे पर नहीं आई।

शाहरुख खान

2018 में जीरो फिल्म में शाहरुख खान नजर आए थे।  इस फिल्म के बाद से शाहरुख किसी भी फिल्म का हिस्सा नहीं है। लेकिन 2020 में शाहरुख पर्दे पर नजर आ सकते हैं। वह राज निदिनोरु और कृष्णा डीके की फिल्म में नजर आने वाले हैं।

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर भी इस साल पर्दे से नदारत नजर आए। 2018 में आई संजू में रणबीर कपूर नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था। अब 2020 में रणबीर अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। 

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण आखिरी बाद फैंस को पद्मावत फिल्म में नजर आईं थी। ये फिल्म साल 2018 में पर्दे रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद अब 2020 में दीपिका एक बार फिर से फैंस से रूबरू होने वाली हैं।वह फिल्म छपाक के जरिए पर्दे पर नजर आने वाली हैं।

आमिर खान

आमिर खान के फैंस के लिए भी ये साल बुरा रहा क्योंकि आमिर की कोई फिल्म साल पर्दे पर नहीं आई। आमिर की आखिरी फिल्म साल 2018 ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान आई थी। इसके बाद से पर्दे से गायब हैं। अब 2020 में भी वह अंत में क्रिसमस पर लाल सिंह चड्ढा लेकर आएंगे।

ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय भी इस साल गायब नजर आईं। ऐश्वर्या की कोई भी फिल्म 2019 में पर्दे पर नहीं नजर आई। वह आखिरी बार फन्ने खान में नजर आई थी। अब ऐश्वर्या जल्द ही मणि रत्नम की मल्टी लिंग्वल फिल्म में नजर आने वाली हैं।

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक इरफान खान भी इस साल पर्दे से गायब रहे। इरफान की आखिरी फिल्म 2018 में ब्लैकमेल आई थी। अब 2020 में इरफान करीना कपूर के अंग्रेजी मीडियम में नजर आने वाले हैं।

अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन इस पूरे साल फैंस की नजरों से दूर रहे। वह साल 2018 में तापसी पन्नू के साथ फिल्म मनमर्जियां में नजर आए थे, जिसके बाद से गायब हैं। अगले साल अभिषेक बच्चन की द बिग बुल के अलावा एक अन्य फिल्म भी रिलीज़ होने वाली है
 

English summary :
Bollywood Flashback 2019: Actually this year many celebs were off the screen completely . Read the the list of, From shahrukh khan to deepika padukone many big name from bollywood industry 2019.


Web Title: Flashback 2019: shah rukh khan to deepika padukone these bollywood celebs has no release this year

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे