फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन का निधन, हार्ट अटैक के बाद कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में थे भर्ती

By अनिल शर्मा | Published: December 29, 2022 12:22 PM2022-12-29T12:22:57+5:302022-12-29T12:46:37+5:30

नितिन मनमोहन ने 'बोल राधा बोल', 'दीवानगी', 'रेडी', 'लव के लिए कुछ भी करेगा', 'दस' और 'यमला पगला दीवाना' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया था।

Filmmaker Nitin Manmohan passed away was admitted to Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital after heart attack | फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन का निधन, हार्ट अटैक के बाद कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में थे भर्ती

फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन का निधन, हार्ट अटैक के बाद कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में थे भर्ती

Next
Highlights नितिन को इस महीने की शुरुआत में हार्ट अटैक आया था।कई हफ्तों से मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थे।

मुंबीः मशहूर फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन का निधन हो गया है। पिछले कई हफ्तों से मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें हार्ट अटैक था जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

नितिन को इस महीने की शुरुआत में हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त अभिनेता अक्षय खन्ना उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। अक्षय खन्ना और नितिन मनमोहन ने साथ में कई फिल्में की हैं। 

नितिन मनमोहन फेमस विलेन मनमोहन के बेटे हैं जिन्होंने ‘‘ब्रह्मचारी’’, ‘‘गुमनाम’’ और ‘‘नया जमाना’’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया था। नितिन मनमोहन ने पृथ्वी (1997) के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की थी और रोमांटिक एक्शन फिल्म महा संग्राम (1990) के लिए पटकथा भी लिखी थी।

नितिन मनहोमन ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी है जिसमें 'बोल राधा बोल', 'दीवानगी', 'रेडी', 'लव के लिए कुछ भी करेगा', 'दस' और 'यमला पगला दीवाना' ‘लाडला’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

Web Title: Filmmaker Nitin Manmohan passed away was admitted to Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital after heart attack

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ी हिंदी खबरों और देश दुनिया खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा लाइक करे