लालू प्रसाद यादव पर आधारित फिल्म 'लालटेन' फरवरी में होगी रिलीज, भोजपुरी एक्टर यश कुमार निभाएंगे किरदार

By भाषा | Published: October 30, 2019 02:17 PM2019-10-30T14:17:03+5:302019-10-30T14:17:03+5:30

इस फिल्म के डायरेक्टर सुमन कुमार हैं। अभिनेत्री स्मृति सिन्हा इस फिल्म में लालू की पत्नी राबड़ी देवी की भूमिका निभा रही हैं। इसका फिल्मांकन गुजरात और बिहार के विभिन्न हिस्सों में किया गया है।

Film 'Laalten' based on Lalu Prasad Yadav will be released in February 2020, Bhojpuri actor Yash Kumar will play the character | लालू प्रसाद यादव पर आधारित फिल्म 'लालटेन' फरवरी में होगी रिलीज, भोजपुरी एक्टर यश कुमार निभाएंगे किरदार

लालू प्रसाद यादव पर आधारित फिल्म 'लालटेन' फरवरी में होगी रिलीज, भोजपुरी एक्टर यश कुमार निभाएंगे किरदार

Highlightsसुमन कुमार द्वारा निर्मित यह फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज होगी।अभिनेत्री स्मृति सिन्हा इस फिल्म में लालू की पत्नी राबड़ी देवी की भूमिका निभा रही हैं।

अपने अलग अंदाज के लिये मशहूर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के जीवन पर आधारित फिल्म अगले साल की शुरुआत में पर्दे पर नजर आयेगी। 'लालटेन' नामक इस भोजपुरी फिल्म में लालू का किरदार अभिनेता यश कुमार निभाएंगे।

यश कुमार ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि राजद के पूर्व प्रमुख के जीवन पर बन रही इस फिल्म में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के जीवन के विभिन्न पहलुओं को रोचक और मनमोहक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। लालटेन राजद का चुनाव निशान भी है।

कुमार ने बताया कि अभिनेत्री स्मृति सिन्हा इस फिल्म में लालू की पत्नी राबड़ी देवी की भूमिका निभा रही हैं। इसका फिल्मांकन गुजरात और बिहार के विभिन्न हिस्सों में किया गया है। सुमन कुमार द्वारा निर्मित यह फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज होगी। आपको बता दें कि देश के रेल मंत्री भी रह चुके लालू इस वक्त चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे हैं।

Web Title: Film 'Laalten' based on Lalu Prasad Yadav will be released in February 2020, Bhojpuri actor Yash Kumar will play the character

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे