Filhall Music Video Release: अक्षय कुमार का म्यूजिक वीडियो 'फिलहाल' हुला रिलीज, कृति सेनन की बहन के साथ रोमांस कर रहे हैं खिलाड़ी

By ज्ञानेश चौहान | Published: November 9, 2019 06:06 PM2019-11-09T18:06:22+5:302019-11-09T18:08:37+5:30

इस गाने को सिंगर बी प्राक ने आवाज दी है। बी प्राक वही सिंगर है जिसने अक्षय कुमार की फिल्म केसरी का गाना तेरी मिट्टी और अल्लाह मालिक तू को आवाज दी थी।

Filhall Music Video Release Akshay Kumar Ft Nupur Sanon BPraak Jaani Arvindr Khaira Ammy Virk Filhall Official Video | Filhall Music Video Release: अक्षय कुमार का म्यूजिक वीडियो 'फिलहाल' हुला रिलीज, कृति सेनन की बहन के साथ रोमांस कर रहे हैं खिलाड़ी

Filhall Music Video Release: अक्षय कुमार का म्यूजिक वीडियो 'फिलहाल' हुला रिलीज, कृति सेनन की बहन के साथ रोमांस कर रहे हैं खिलाड़ी

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक नए रूप में फैंस से रूबरू हो रहे हैं। पहली बार अक्षय कुमार एक म्यूजिक वीडियो में नजर आ रहे हैं। जिस म्यूजिक वीडियो की हम बात कर रहे हैं उसका नाम 'फिलहाल' है। शनिवार को यह म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है। इस वीडियो में अक्षय कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन के साथ अक्षय कुमार रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

इस गाने को सिंगर बी प्राक ने आवाज दी है। बी प्राक वही सिंगर है जिसने अक्षय कुमार की फिल्म केसरी का गाना तेरी मिट्टी और अल्लाह मालिक तू को आवाज दी थी। नूपुर-अक्षय का यह रोमांटिक गाना जानी ने लिखा है। इस वीडियो में पंजाबी गायक एम्मी विर्क भी नजर आ रहे हैं। गाने की शूटिंग मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज में हुई थी। 

इस वीडियो पर अब तक 4.6 लाख व्यूज आ चुके हैं। फैंस अक्षय कुमार के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने की लिरिक्स काफी इमोशनल है। साथ ही बी प्राक ने अपनी दमदार आवाज से इस गाने में जान डाल दी है।

इस म्यूजिक वीडियो को आप यहां सुन सकते हैं...

 

Web Title: Filhall Music Video Release Akshay Kumar Ft Nupur Sanon BPraak Jaani Arvindr Khaira Ammy Virk Filhall Official Video

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे